{"_id":"579745f14f1c1b8e0121ea04","slug":"dayashankar-appeals-court-to-avoid-his-arresting","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे दयाशंकर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे दयाशंकर सिंह
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 26 Jul 2016 05:11 PM IST
विज्ञापन
दयाशंकर सिंह
- फोटो : amar ujala
भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकर ने अपनी गिरफ्तारी रोकने के लिए कोर्ट में अपील की है। दयाशंकर की अपील पर 28 जुलाई को सुनवाई की जाएगी। बता दें कि बसपा सुप्रीमो में खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में कोर्ट ने दयाशंकर के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है।
मामले के विवेचक व क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अशोक वर्मा ने एससी/एसटी एक्ट के विशेष न्यायाधीश ओपी मिश्रा की अदालत में अर्जी देकर बताया था कि दयाशंकर की गिरफ्तारी के लिए उसके विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी गई, परंतु वह फरार चल रहा है। विशेष न्यायाधीश ने अर्जी पर सुनवाई के बाद सोमवार को दयाशंकर के खिलाफ वारंट जारी करने का आदेश दिया था।