फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   daundiya khera will soon to be develop as tourist place.

अब क्यों सुर्खियों में आया डौंडियाखेड़ा!

Wed, 17 Dec 2014 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 17 Dec 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
daundiya khera will soon to be develop as tourist place.

जमीन में दबे हजार टन सोने के सपने को लेकर चर्चा में आए उन्नाव जिले के डौंडिया खेड़ा को पर्यटन के नक्शे पर उभारने की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन


अगर, सब कुछ ठीक रहा तो पर्यटक इलाके के गौरवमयी इतिहास से जल्द ही रूबरू होंगे। इस काम के लिए पर्यटन निदेशालय की ओर से 2.76 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


इस धन से डौंडिया खेड़ा केगंगा घाटों को विकसित किया जाएगा। उल्लेखनीय है, अक्तूबर 2013 में महंत शोभन सरकार ने सपना देखा कि डौंडिया खेड़ा के खंडहरों के नीचे हजार टन सोना दबा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग से लेकर जिला प्रशासन तक ने गंभीरता दिखाते हुए खोदाई शुरू करवा दी।

कई दिनों तक मीडिया वहां डटी रही लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात वाला ही रहा। इस पूरे घटनाक्रम से डौंडिया खेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि डौंडिया खेड़ा ऐतिहासिक स्थल है। अभी तक यह पर्यटन के नक्शे पर मौजूद नहीं था। पर, प्रतिवर्ष यहां हजारों की तादाद में पर्यटक आते हैं।

इसलिए इसे विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए 2.76 करोड़ का बजट है। इस योजना में गंगा किनारे घाटों का निर्माण व रोशनी आदि की व्यवस्था शामिल है। डौंडिया खेड़ा को एक महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र के तौर पर तैयार करने का उद्देश्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed