{"_id":"67a7c1b877c2b02c7b05479d","slug":"daughters-became-lieutenants-fathers-chest-expanded-lucknow-news-c-13-knp1002-1068684-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेटियां बनीं लेफ्टिनेंट, पिता का सीना हुआ चौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेटियां बनीं लेफ्टिनेंट, पिता का सीना हुआ चौड़ा
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट बनीं बेटियां।
लखनऊ। सेना के जरिये देशसेवा का जज्बा आंखों में लिए बेटियों के नाम के जैसे ही लेफ्टिनेंट... कहकर पुकारे गए, उनके चेहरे खिल उठे। उनके अभिभावकों की आंखें खुशी के आंसुओं से नम हो गईं। तालियों से बेटियों के परिश्रम व जज्बे को सराहने लगे।
मौका था शनिवार को मध्य कमान के छावनी स्थित कमांड अस्पताल के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की बीएससी नर्सिंग कैडेटों के सातवें बैच के कमीशनिंग समारोह का। आयोजन ऑफिसर ट्रेनिंग कॉलेज ड्रिल स्क्वायर पर हुआ। मुख्य आकर्षण नर्सिंग कैडेटों द्वारा गर्व, सम्मान और उपलब्धि की भावना से भरा मार्चिंग पास्ट रहा।
मध्य कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा व कमांडेंट मेजर जनरल जे. देबनाथ ने 40 नर्सिंग कैडेटों को सैन्य नर्सिंग सेवा में कमीशन प्रदान किया। उन्होंने नर्सिंग कैडेट से लेफ्टिनेंट बनीं बेटियों के हौसले को सराहा और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होना गर्व का विषय है। कार्यक्रम में नर्सिंग कैडेटों के अभिभावकों सहित सैन्य अफसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मूल्यों को बनाए रखने की दिलाई शपथ : मध्य कमान की ब्रिगेडियर एलसम्मा जॉर्ज ने कमीशंड नर्सिंग अधिकारियों को शपथ दिलाई। कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल कर्नल वी सुगिरथा ने बैच की उपलब्धियों पर रोशनी डाली।