फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   daughter of businessman caught in case of theft in his house

व्यापारी की बेटी ने ही करीबी दोस्त व उसके दो साथियों के साथ मिलकर कराई घर में लाखों की चोरी

Sun, 30 May 2021 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
daughter of businessman caught in case of theft in his house
गोसाईंगंज। गोसाईंगंज के रसूलपुर आशिक अली में बृहस्पतिवार रात व्यापारी मनोज वर्मा के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी बेटी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, व्यापारी की बेटी अपने परिवारीजनों के व्यवहार से आहत थी। इसी के चलते उसने अपने करीबी दोस्त के साथ मिलकर घर में चोरी की साजिश रची। दोस्त ने अपने दो साथियों की मदद से तेरह लाख नगद व लाखों के जेवर पार कर दिए थे।
विज्ञापन

डीसीपी डॉ. ख्याती गर्ग के मुताबिक, रसूलपुर अली निवासी मनोज वर्मा पिपरमेन्ट तेल के व्यापार हैं। बृहस्पतिवार रात चोरों ने उनके घर से 13 लाख नगद व तीन लाख के जेवरात पार कर दिए थे। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। शुरूआती पड़ताल में पुलिस को पता चला कि घटना की रात घर में मनोज, उसकी पत्नी और बेटी खुशबू सो रहे थे। माता पिता के गलत व्यवहार से बेटी खुशबू आहत होने के साथ ही अकेलापन महसूस कर रही थी। इसके चलते वह लालशाह का पुरवा निवासी अपने करीबी मित्र विनय यादव के साथ अपना घर लेकर रहना चाहती थी। परिवारीजनों के दुर्व्यवहार और घर में रखी लाखों की नगदी व जेवरात के बारे में उसने अपने मित्र को बताया।
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्णेदु सिंह ने बताया कि उसके दोस्त विनय यादव ने उसके गांव के ही रहने वाले अपने दो साथियों शुभम यादव व रंजीत यादव उर्फ छोला के साथ चोरी की योजना बनाई। योजना में व्यापारी के बेटी खुशबू भी शामिल रही। प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ वर्मा के मुताबिक, योजना के तहत विनय ने नींद की गोलियां खुशबू को देकर काढ़े में मिलाकर पिलाने को कहा। योजना के तहत उसने ऐसा ही किया। गोलियों के नशे में मनोज व उसकी पत्नी लगभग बेहोशी की अवस्था मे हो गए। इसके बाद खुशबू ने विनय व उसके साथियों को अंदर बुला लिया। इसके बाद आलमारी खोलकर 13 लाख नगद व करीब तीन के जेवर चोरी करवा दिए। पुलिस ने खुशबू व उसके करीबी दोस्त विनय के साथ ही घटना मे शामिल शुभम यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 11 लाख 29 हजार रूपये व जेवरात बरामद कर लिए। वहीं घटना में शामिल रंजीत यादव फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। विनय ने बताया कि बाकी के रुपये उसके पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरूआती जांच में बेटी की भूमिका संदिग्ध
इंस्पेक्टर अमरनाथ वर्मा ने बताया कि छानबीन के दौरान घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। इसके अलावा जिस आलमारी में नगदी व जेवर थे, उसका ताला भी चोरों ने तोड़ने के बजाय खोलकर माल उड़ाया। इससे पुलिस को घर के ही सदस्यों पर संदेह हुआ। पूछताछ में बेटी खुशबू ने परिवारीजनों के गलत व्यवहार के बारे में बताते हुए चोरी की योजना बनाने से लेकर घटना को अंजाम देने तक की कहानी बताई। पुलिस ने शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे सेगटा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान विनय व शुभम को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed