{"_id":"64ae5b0c48f919d5ba07b0d8","slug":"dates-for-counseling-in-mbbs-colleges-will-be-issued-this-week-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 4700 सरकारी और 2800 निजी क्षेत्र की सीटों पर होगा एमबीबीएस में दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 4700 सरकारी और 2800 निजी क्षेत्र की सीटों पर होगा एमबीबीएस में दाखिला
Wed, 12 Jul 2023 01:19 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:19 PM IST
सार
मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए इसी सप्ताह काउंसिलिंग की तिथि जारी कर दी जाएगी। पूरी काउंसिलिंग ऑनलाइन होगी। सेंटरों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार प्रदेश में सरकारी क्षेत्र की 4700 और निजी क्षेत्र की 2800 सीटों पर एमबीबीएस में दाखिला दिया जाएगा। निजी क्षेत्र के कॉलेजों की संख्या 30 से बढ़कर 31 हो गई हैं। काउंसिलिंग की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से इस बार छात्रों को प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए सेंटरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
नीट यूजी का परीक्षा परिणाम 13 जून को जारी कर दिया गया है। अब काउंसिलिंग के जरिए कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी की ओर से इसी सप्ताह काउंसिलिंग की तिथि घोषित होने वाली है। इसे लेकर चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार सरकारी क्षेत्र में कोई सीट नहीं बढ़ी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शिया बोर्ड ने आदिवासियों को यूसीसी से बाहर रखने के बयान पर उठाए सवाल, बोले- क्या वो हिंदुस्तानी नहीं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा में जिलाध्यक्षों के लिए लखनऊ से दिल्ली तक दौड़ शुरू, आरएसएस की शरण में भी जा रहे दावेदार
केजीएमयू सहित राजकीय एवं स्वशासी कॉलेजों को मिलाकर 4700 सीटों पर दाखिला होगा। इसी तरह निजी क्षेत्र में अभी तक 30 कॉलेज थे। इस बार एक कॉलेज को मान्यता दी गई है। यानी 31 कॉलेजों में 2800 सीटों पर दाखिला होगा। पहले व दूसरे चरण की काउंसिलिंग के बाद खाली रहने वाली सीटों पर मॉपअप राउंड के जरिए दाखिला दिया जाएगा।
खास बात यह है कि इस बार प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए छात्र-छात्राओं को सेंटरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सभी छात्र-छात्राएं पंजीकरण के बाद च्वाइस फिलिंग करेंगे। इसके बाद प्रमाण पत्र भी अपलोड करेंगे। प्रमाण पत्रों का सत्यापन ऑनलाइन किया जाएगा।