फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dates announced: Kisan Morcha will continue to unite farmers, Panchayats in three districts in October

तारीखें घोषित : किसानों को एकजुट करने को किसान मोर्चा लगातार करेगा पंचायत, अक्तूबर में तीन जिलों में पंचायतें 

Fri, 01 Oct 2021 09:53 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 01 Oct 2021 09:53 AM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा की अक्तूबर में तीन जिलों में पंचायतें होंगी। इनमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। मोर्चा की लखनऊ में बैठक में यह एलान किया गया।

विज्ञापन
Dates announced: Kisan Morcha will continue to unite farmers, Panchayats in three districts in October
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों को एकजुट और आंदोलन को तेज करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा जिलों में लगातार पंचायतें करेगा। अक्तूबर में तीन जिलों में पंचायतें होंगी। इनमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बृहस्पतिवार को मोर्चा की लखनऊ में बैठक में यह एलान किया गया।

विज्ञापन


बैठक में सबसे पहले 27 सितंबर को हुए भारत बंद की समीक्षा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सभी की साझेदारी से इसमें सफलता मिली। मोर्चा के प्रवक्ता प्रबल प्रताप शाही ने बताया कि आगामी पंचायतों की तिथियां घोषित की गई हैं। दो अक्तूबर को कन्नौज, 9 को हरदोई तथा 21 को गाजीपुर में पंचायत होगी। इसके बाद 9 नवंबर को सीतापुर में पंचायत होगी। 
विज्ञापन


संयोजक मंडल की घोषणा
इन कार्यक्रमों के संयोजन एवं संयुक्त किसान मोर्चा के विस्तार के लिए बैठक में संयोजक मंडल की घोषणा की गई। इनमें इम्तियाज बेग, हरिनाम वर्मा, डीपी सिंह, तेजेंद्र विर्क, आत्मजीत सिंह, सवित मालिक, धर्मेंद्र कुमार सिंह, उमेश वर्मा, योगेंद्र यादव, अशोक प्रकाश, उमाशंकर यादव, लालजी सिंह, डॉ. ब्रज बिहारी, कमलेश यादव, निर्मल शुक्ला, कुलदीप पांडेय, सोरन प्रधान और राकेश चौहान को शामिल किया गया। साथ ही मोर्चे के प्रवक्ता मंडल में प्रबल प्रताप शाही, ललित त्यागी, धर्मेंद्र सिंह के नाम की घोषणा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed