फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Date prices surge amid uncertainty over imports due to war

Lucknow News: खजूर की कीमतों में आया उछाल युद्ध से आयात पर अनिश्चितता

Fri, 06 Mar 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Date prices surge amid uncertainty over imports due to war
नक्खास में खजूर खरीदते लोग।
लखनऊ। रमजान के बीच खजूर की मांग बढ़ने के साथ ही इसकी कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रहा है। ईरान-इस्राइल के बीच जारी तनाव के कारण खाड़ी देशों से खजूर के आयात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि थोक बाजार में बढ़ोतरी सीमित है, लेकिन फुटकर बाजार में इसका असर ज्यादा दिखाई दे रहा है और ग्राहकों को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन




थोक व्यापारियों के पास फिलहाल खजूर का स्टॉक पर्याप्त बताया जा रहा है, लेकिन शहर के चौक, अमीनाबाद और नक्खास समेत प्रमुख बाजारों के फुटकर व्यापारियों ने संभावित आयात संकट को देखते हुए कीमतों में हल्की बढ़ोतरी कर दी है। चौक के खजूर व्यापारी राशिद ने बताया कि रमजान के कारण मांग पहले से ज्यादा है। अभी बाजार में स्टॉक तो है, लेकिन नया माल नहीं पहुंचा है। यदि पश्चिम एशिया के हालात लंबे समय तक ऐसे ही बने रहे तो आगे कीमतें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन




थोक कारोबारी दानिश ने बताया कि थोक मंडी में खजूर के दाम लगभग पहले जैसे ही हैं, लेकिन अमीनाबाद के व्यापारी जुनैद खान, डंडइया के भूरे का कहना है कि थोक बाजार में पिछले सात दिन में पांच से 10 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। सर्वाधिक रूप से पसंद किया जाने वाला कीममिया खजूर का आधा किलो का डिब्बा पहले 150 रुपये में बिक रहा था, अब थोक में 160 और फुटकर में 180-190 रुपये तक पहुंच गया है। कमोवेश यही स्थिति लगभग सभी प्रकार के खजूरों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी के थोक कारोबारी दिनेश गुप्ता ने बताया कि भारत में आने वाला अधिकांश खजूर सऊदी अरब, ईरान और खाड़ी देशों से आता है। यदि वहां की स्थिति का असर आपूर्ति पर पड़ा तो रमजान के आखिरी दिनों में कीमतों में और तेजी आ सकती है। व्यापारियों के मुताबिक फिलहाल बाजार में खजूर की उपलब्धता बनी हुई है, लेकिन आयात को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण बाजार में कीमतें धीरे-धीरे बढ़ रही हैं।



एक सप्ताह में खजूर के दाम (प्रति किलो रुपये में)



वैरायटी - कीमतें पहले - कीमतें अब

अजवा : 850–900 - 950–1000



माबरूम : 600–650 -700–750

सफावी : 500–520- 560–600



कलमी : 320–340 -380–420



जाहिदी - 80-85 - 90-95

नक्खास में खजूर खरीदते लोग।

नक्खास में खजूर खरीदते लोग।

नक्खास में खजूर खरीदते लोग।

नक्खास में खजूर खरीदते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed