फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Date of ivic poll to be announced today.

यूपी में आज होगा निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, मतगणना दिसंबर में

Fri, 27 Oct 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Oct 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Date of ivic poll to be announced today.

यूपी में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का एलान शुक्रवार को किया जाएगा। प्रदेश के 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 439 नगर पंचायतों में चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग निकाय चुनाव  27 अक्तूबर को चुनाव कार्यक्रम घोषित कर आचार संहिता लागू करेगा। तीन चरणों में होने वाले निकाय चुनाव नवंबर में होंगे, जबकि  मतगणना दिसंबर के पहले सप्ताह में होगी।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त सतीश अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम निकाय चुनाव का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। नवंबर में तीन चरणों में निकाय चुनाव होंगे, मतगणना दिसंबर में होगी।
विज्ञापन


प्रदेश के 16 नगर निगम में 1300 वार्डों में पार्षद और महापौर चुनाव होगा। सभी नगर निगमों में कुल 1,47,17,130 मतदाता हैं, इनमें 79,59,011 पुरुष और 67,58,119 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


198 नगर पालिका परिषद के चुनाव में 4579 वार्डों में सभासद और 198 पालिका अध्यक्ष का चुनाव होगा। नगर पालिका पंचायतों में कुल 1,20,54,177 मतदाता हैं इनमें 64,03,600 पुरुष और 56,50, 577 महिला मतदाता हैं। 439 नगर पंचायतों के चुनाव में 5436 वार्डों में सभासद और 439 नगर पंचायत अध्यक्ष चुने जाएंगे। नगर पंचायतों के चुनाव में 3007358 पुरुष और 2663716 महिला मतदाता सहित कुल 56,71,074 मतदाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed