{"_id":"5eeb5a448ebc3e42f1001eee","slug":"date-for-bhoomi-poojan-for-construction-of-ram-temple-is-not-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तिथि अभी तय नहीं: महासचिव चंपत राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तिथि अभी तय नहीं: महासचिव चंपत राय
Thu, 18 Jun 2020 05:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Jun 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
चंपत राय
- फोटो : file photo
राममंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर चल रही अटकलों पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने यह कहते हुए विराम लगा दिया है कि देश, काल की परिस्थिति को देखते हुए सही समय पर राममंदिर निर्माण की तिथि आधिकारिक रूप से घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
लद्दाख की गलवां घाटी में चीन के हमले में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया है भूमि पूजन का अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
दरअसल, दो जुलाई को राममंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तिथि को लेकर कई दिनों से अटकलों का दौर चल रहा है। ट्रस्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत-चीन सीमा की स्थिति गंभीर है, देश की सुरक्षा हम सबके लिए सर्वोपरि है। इसे ध्यान में रखना चाहिए।
विज्ञापन
इसलिए हालात को देखते हुए सही समय पर तिथि का फैसला किया जाएगा अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।