{"_id":"5f65e02c8ebc3eee085dc90e","slug":"date-for-b-ed-counseling-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड काउंसलिंग की तारीख एक महीने आगे बढ़ी, जानें- अब कब से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड काउंसलिंग की तारीख एक महीने आगे बढ़ी, जानें- अब कब से होगी शुरुआत
Sat, 19 Sep 2020 04:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Sep 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2020 की काउंसलिंग अब 19 अक्टूबर से शुरू होगी। पहले यह काउंसलिंग 21 सितंबर से होनी थी।
विज्ञापन
दरअसल, अभी भी कई संस्थानों में स्नातक अंतिम वर्ष का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है जिसकी वजह से यह निर्णय लिया गया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा की समन्वयक प्रोफेसर अमिता बाजपेयी ने बताया कि अभ्यर्थियों के हित को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
काउंसलिंग प्रक्रिया 21 सितंबर के बजाय अब 19 अक्टूबर से शुरू होकर 8 नवंबर तक चलेगी। 9 नवंबर से बीएड का नया सत्र शुरू होगा। काउंसलिंग के बाद खाली रह गई सीटों को पूल काउंसलिंग के माध्यम से भरा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि अपने सभी प्रमाण पत्र तथा शुल्क की धनराशि पहले से ही तैयार रखें जिससे कि काउंसलिंग के दौरान उन्हें कोई असुविधा ना हो। बीएड काउंसलिंग में इस बार आर्थिक रूप से कमजोर तबके के अभ्यर्थियों को भी आरक्षण मिलेगा।
हालांकि, यह आरक्षण केवल सरकारी एवं अनुदानित महाविद्यालयों में ही रहेगा। निजी शिक्षण संस्थानों में निशुल्क प्रवेश की सुविधा इस बार उपलब्ध नहीं होगी। करीब दो लाख सीट के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में कुल 4,31,904 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 3,57,701 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 9 अगस्त को हुआ था। प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 5 सितंबर को जारी किया गया था।