{"_id":"5ac252734f1c1bcb618b501c","slug":"date-announced-for-legislative-council-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद चुनाव के लिए तारीखें घोषित, अखिलेश यादव सहित 13 सदस्यों का पूरा होगा कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद चुनाव के लिए तारीखें घोषित, अखिलेश यादव सहित 13 सदस्यों का पूरा होगा कार्यकाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 02 Apr 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के विधान परिषद में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित 13 सदस्यों का कार्यकाल 5 मई को पूरा हो रहा है। खाली सीटों के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होगा। नामांकन करने की अंतिम तारीख 9 अप्रैल 2018 और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल 2018 है।
विज्ञापन
ये है चुनाव का पूरा कार्यक्रम
अधिसूचना जारी होने की तारीख- 9 अप्रैल, 2018
नामांकन करने की अंतिम तारीख- 16 अप्रैल, 2018
नामांकन पत्रों की जांच- 17 अप्रैल, 2018
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख- 19 अप्रैल 2018
चुनाव की तारीख- 26 अप्रैल 2018
वोटों की गणना भी 26 अप्रैल 2018 को ही होगी।
इन सदस्यों का पूरा हो रहा है कार्यकाल-
1. अखिलेश यादव
2. अंबिका चौधरी
3. उमर अली खान
4. मोहसिन रजा
5. नरेश चंद्र उत्तम
6. मधु गुप्ता
7. डॉ. महेंद्र कुमार सिंह
8. मुश्ताक
9. रामसकल गुर्जर
10. डॉ. विजय यादव
11. राजेंद्र चौधरी
12. डॉ. विजय प्रताप
13. सुनील कुमार