फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Daroga cut challan without seatbelt

तत्काल बाटी नहीं दी तो दरोगा ने काट दिया बिना सीट बेल्ट का चालान

Thu, 26 Sep 2019 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Daroga cut challan without seatbelt
तुरंत बाटी-चोखा न दिया तो दरोगा ने दूसरे दिन काटा बिना सीट बेल्ट का चालान
विज्ञापन

तालकटोरा थानाक्षेत्र के राजाजीपुरम पोस्ट ऑफिस के सामने बाटी-चोखा बेचने वाले को दरोगा को इंतजार कराना महंगा पड़ गया।
तुरंत आदेश न मानने से नाराज दरोगा उस वक्त तो लौट आया, लेकिन फिर अगले दिन उसने दुकानदार का बिना सीट बेल्ट का 2500 रुपये का चालान काट दिया।
इसके विरोध पर सिपाही के साथ दबंगई भी दिखाई। उस वक्त वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया।
बुधवार को सोशल मीडिया पर इसके वायरल होने के बाद एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी बाजारखाला को सौंपी गई है।
सलीमपुर पतौरा निवासी कन्हैया लाल के मुताबिक सोमवार को तालकटोरा थाने में तैनात दरोगा दिनेश चंद उसकी दुकान पर आए और दस प्लेट बाटी-चोखा देने को कहा।
सामान पैक करने के दौरान चोखा कम पड़ने पर उसने थोड़ा इंतजार करने को कहा। दिनेश चंद को यह नागवार गुजरा और वह बिना सामान लिए लौट गया।
कन्हैया के मुताबिक मंगलवार रात 10 बजे वह दुकान बंद कर परिवार के साथ घर लौट रहा था। इस दौरान पॉल तिराहे के पास दरोगा दिनेश चंद ने उसकी कार रोकी और कागज मांगे, जिन्हें कन्हैया ने दिखा दिया।
ऐसे में कोई और रास्ता न सूझने पर दरोगा ने उसका सीट बेल्ट न पहनने की धारा में 2500 हजार रुपये का चालान काटकर थमा दिया। कार्रवाई से हैरान कन्हैया को सोमवार की घटना याद आ गई और वह हाथ जोड़कर माफ ी मांगने लगा। हालांकि, दरोगा पर इसका असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

रोज चालान काटने की दी धमकी
घटनास्थल से गुजर रहे एक राहगीर ने कन्हैया को धमकाते दिनेश चंद का वीडियो बनाकर बुधवार को वायरल कर दिया। वीडियो में दरोगा बाइक पर बैठा है और सामने दुकानदार खड़ा है। दिनेश रोजाना उसका चालान काटने की धमकी दे रहा है। वीडियो में एक सिपाही भी दिख रहा है, जो दरोगा के साथ दुकानदार पर दबाव बना रहा है। सीओ बाजारखाला अनिल कुमार के मुताबिक दरोगा का आचरण ठीक नहीं मिला। आरोपों की भी पुष्टि हुई, जिसके आधार पर रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को भेजी गई थी। इसके आधार पर दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed