फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dancer sanam and emily in lucknow.

जलपरी के करतबों ने किया हैरान

Fri, 19 Sep 2014 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 19 Sep 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
dancer sanam and emily in lucknow.

राजधानी बृहस्पतिवार को पहली बार अंडर वाटर डांस की गवाह बनी। शीशे से दमकते साफ पानी के स्वीमिंग पूल में डांस धमाल लोगों ने पहली बार देखा।

विज्ञापन


डांस धमाल वो भी सात समंदर पार से आई फ्रांस की डांस कलाकार एमिली कलियन के साथ। सवा मीटर गहरे पानी में भी उतनी ही तेजी से डांस स्टेप्स, स्पिन, राउंड स्टेप और जंप के मूव देखने को लोग हैरत में खड़े के खड़े ही रहे।
विज्ञापन


टीवी शो ‘डेयर टू डांस’ के प्रमोशन के लिए होटल क्लार्क पहुंची शो की प्रतिभागी एमिली ने पार्टनर सनम जौहर के साथ स्वीमिंग पूल में डांस कर डांसिंग का जलवा बिखेरा। हालांकि डांस के दौरान पार्टनर सनम को एक मूव से नाक में मामूली चोट भी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डांसिंग पार्टनर सनम के साथ आई एमिली ने एक सवाल के जवाब में कहा कि शो ने उनका फायर फोबिया दूर किया, लेकिन इसके चक्कर में वे जल भी चुकी हैं।

सनम ने बताया कि 5-6 मिनट की अंडर वाटर प्रस्तुति के लिए हफ्ते भर में 12 घंटे की अंडर वाटर रिहर्सल की। दो घंटे के एक  शिड्यूल की रिहर्सल के लिए कम से कम दो आक्सीजन टैंक तक खत्म हो जाते हैं।


इतना सब होने पर भी 20 फुट पानी के नीचे डांस का अपना ही रोमांच है, क्योंकि यहां ग्रेविटी कम होने के चलते कोई भी मूवमेंट अपनाया जा सकता है।

केपटाउन शूट का अब तक अपना सबसे मुश्किल दौर बताने वाले सनम ने बताया वहां पूरे दिन में एक साथ मौसम के चार सीजन शरीर को बेहाल कर देते थे।

जब आमिर बोले वाउ...एक और कैटरीना
आमिर खान के साथ धूम-3 में कैटरीना की बॉडी डबल रहीं एमिली को आज भी मिस्टर परफेक्शनिस्ट का कमेंट याद है। कैटरीना की कद काठी से मिलती-जुलती एमिली फिल्म के ‘कमली...’ सांग के अलावा कैटरीना को कुछेक सर्कस स्टंट में भी सहयोग दे चुकी थी।

9 साल की उम्र से ही जिमनास्टिक की खिलाड़ी रही एमिली ने बताया कि कमली डांस में उनके मूव देख आमिर ने उनकी तारीफ की। ज्यादा कुछ तो याद नहीं लेकिन ‘वाउ ... एक और कैटरीना’ उन्हें याद रहा। एमिली ने बताया कि डांस के ऐसे मूवमेंट के लिए उनके शरीर की फिटनेस का आधार ही जिमनास्टिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed