फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dance teacher rapped school girl in kanpur

डांस टीचर ने कक्षा-4 की बच्ची से स्कूल में किया रेप

Wed, 04 May 2016 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 04 May 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
dance teacher rapped school girl in kanpur
आरोपी श‌िक्षक क‌िशन स‌िंह राठौर - फोटो : amar ujala

कानपुर के नौबस्ता में डांस टीचर ने कक्षा-4 की छात्रा से स्कूल में ही दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रेप और पाक्सो एक्ट की धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी टीचर गुजैनी निवासी किशन सिंह राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


डब्ल्यू ब्लाक नौबस्ता  निवासी  डिफेंस कर्मी की साढ़े नौ साल की बेटी किदवई नगर के-ब्लाक स्थित   मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में कक्षा-4 की छात्रा है। मंगलवार को  स्कूल से छुट्टी के बाद घर पहुंची छात्रा ने मां को बताया कि उसके डांस टीचर  लंच के बाद बहाने से उसे डांसरूम में ले गए। 
विज्ञापन


वहां उन्होंने उसके साथ गलत हरकत की। यह सुनते ही छात्रा की मां के होश उड़ गए। महिला ने घटना की जानकारी पति और परिजनों को दी। गुस्साए परिजन छात्रा को लेकर स्कूल पहुंचे, लेकिन सुरक्षा में तैनात गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें क्या बोला स्कूल प्रशासन

dance teacher rapped school girl in kanpur
बच्ची से रेप और हत्या - फोटो : demo

इस पर परिजनों के साथ आए लोग भड़क गए और उन्होंने हंगामा करने के साथ ही पुलिस को सूचना कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद डांस टीचर को स्कूल से ही गिरफ्तार कर थाने ले आई। 

इंस्पेक्टर नौबस्ता राजीव द्विवेदी ने फारेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया। फारेंसिक टीम ने डांसरूम से तमाम सबूत जमा किए। आरोपी डांस टीचर और बच्ची के कपड़ों को भी फारेंसिक जांच के लिए ले लिया गया है। 

घटना पर स्कूल के प्रबंधक यशराज साईलस का कहना है कि उनके स्कूल में ऐसी कोई घटना नही हुई है। मांगे जाने पर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दे दिए जाएगें।

स्कूल की छवि खराब करने के लिए आरोप लगाया जा रहा है। वहीं आरोपी डांस टीचर ने भी आरोपों से इंकार किया है। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed