{"_id":"67b8e237158badb4920985da","slug":"damaged-liver-can-be-cured-with-micro-rna-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1088211-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खराब लिवर को माइक्रो आरएनए से कर सकते हैं ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खराब लिवर को माइक्रो आरएनए से कर सकते हैं ठीक
विज्ञापन
जानकारी देते प्रो. अमर दीप शर्मा।
लखनऊ। सीडीआरआई में आयोजित संगोष्ठी के तीसरे दिन जर्मनी के हनोवर मेडिकल कॉलेज के प्रो. अमर दीप शर्मा ने लिवर से जुड़ी बीमारियों और उसके इलाज से संबंधित शोध के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, शराब पीने वाले व्यक्तियों के अलावा सामान्य लोगों को भी लिवर से जुड़ी समस्याएं बहुतायत में हो रही हैं।
पहले लिवर खराब होने पर इलाज करना कठिन हो जाता था। गंभीर परिस्थितियों में लिवर प्रत्यारोपण का विकल्प ही बचता था। शोध के बारे में बताते हुए कहा, विशेष माइक्रो आरएनए से खराब हो चुके लिवर को भी ठीक किया जा सकता है। शोध को चिकित्सीय उपयोग के लिए अमेरिका, चीन और यूरोप में पेटेंट करा लिया है।
चेन्नई के डॉ. अनिरुद्ध रंगनाथन ने मधुमेह के उपचार के लिए ओरल इंसुलिन के विकास और आवश्यकता पर चर्चा की। इस दवा ने पशु परीक्षणों में उत्साहजनक परिणाम दिखाए हैं। कुछ परीक्षणों के बाद दवा को आमजन के लिए उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
शरीर के किसी भी जगह कांपने की समस्या पर आयरलैंड के प्रोफेसर मार्क ए हॉलीवुड ने बताया कि शरीर में कंपन एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है जो आमतौर पर व्यक्ति के हाथों को प्रभावित करती है। कंपन का कारण बनने वाले प्रोटीन पर शोध के बारे में बात रखी।
कैंसर के इलाज के लिए यूएसए के प्रो. मार्टिन एम मात्जुक ने उपचार से जुड़े अध्ययन पर ताजा रिपोर्ट रखी। हेनरी फोर्ड अस्पताल, यूएसए की प्रो सुधाकर ने हड्डी के पुननिर्माण, कंकाल की मजबूती और इस संबंध में होने वाली समस्याओं से निपटने की नई रणनीति पर चर्चा की ।