{"_id":"5c10f34bbdec2241447441c0","slug":"dalmau-sdm-beats-a-teacher-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने लोगों के सामने ही शिक्षक पर कर दी थप्पड़ों की बौछार, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने लोगों के सामने ही शिक्षक पर कर दी थप्पड़ों की बौछार, वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Updated Wed, 12 Dec 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
वीडियो से लिया गया एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
रायबरेली में डलमऊ के एसडीएम जीत लाल सैनी ने किसी बात से नाराज होकर शिक्षक पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। इस दौरान, किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन
खोजबीन करने पर पता चला कि पूरा मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र की मॉडर्न रेलकोच फैक्ट्री के पास का है। जहां इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारी में जिले का पूरा प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने एसडीएम डलमऊ को प्रधानमंत्री की रैली के लिए पार्किंग व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी है। एसडीएम डलमऊ जीत लाल सैनी रेलकोच के पास पार्किंग के लिए जमीन को समतल करवा रहे थे।
विज्ञापन
उसी दौरान गांव के एक शिक्षक राम अभिलाष उर्फ़ ओमी यादव ने कोई बात एसडीएम डलमऊ से कही जो एसडीएम साहब को नागवार गुजरी तो उन्होंने पब्लिक के बीच ही शिक्षक पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। फिलहाल अभी तक पुलिस को किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
हालांकि, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।