फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dalit agenda of BJP

ग्राम स्वराज अभियान में दलितों को साधेगी सरकार, नाराजगी दूर करने के लिए बनाया ये प्लान

Fri, 20 Apr 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Apr 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
dalit agenda of BJP
सीएम योगी - फोटो : amar ujala
दलितों में उपजी नाराजगी दूर करने के लिए प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन ने कमर कस ली है। 14 अप्रैल से प्रारंभ होकर 5 मई चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान में दलितों को साधने पर पूरा जोर रहेगा। इस दौरान सर्वाधिक अनुसूचित जाति वाले हर ब्लॉक के एक गांव और हर शहर के एक वार्ड को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से संतृप्त किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम स्वराज अभियान केंद्र सरकार की पहल पर चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार इसमें सक्रिय भागीदारी निभा रही है। भाजपा ने भी खुद को इस अभियान से जोड़ लिया है। चिह्नित गांवों में चौपाल लगाई जाएंगी और अधिकारी रात्रि विश्राम करेंगे। भाजपा सांसद, विधायक, प्रदेश व क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा पंचायतों व नगरीय निकायों के प्रतिनिधि भी 4465 ग्राम पंचायतों में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन


शासन ने चौपाल के दौरान गांवों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। 22 दिन के इस अभियान का मुख्य फोकस अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों पर है। अनुसूचित जाति बहुल प्रदेश के 821 गांवों तथा 643 वार्डों को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सौभाग्य (हर घर बिजली), उजाला, प्रधानमंत्री जन-धन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा मिशन इन्द्रधनुष के कार्यक्रमों से संतृप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशुल्क रसोई गैस व बिजली कनेक्शन

dalit agenda of BJP
भाजपा का लोगो
सर्वाधिक अनुसूचित जाति की आबादी वाले गांवों में रसोई गैस व बिजली के निशुल्क कनेक्शन देने के साथ ही स्टार्टअप, स्टैंडअप, पेंशन, पीएम आवास, पेयजल राशन कार्ड, शादी अनुदान, निशुल्क बोरिंग, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को भी शामिल करते हुए लाभार्थियों को फायदा पहुंचाया जाएगा।
 
ये दिवस मनाए जाएंगे
ग्राम स्वराज अभियान के तहत 14 अप्रैल को सामाजिक न्याय दिवस और 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस, 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस, 2 मई को किसान कल्याण दिवस तथा 5 मई को आजीविका दिवस मनाया जाएगा।
 

जनता के दरबार में मंत्री, गांवों में गुजारी रात

dalit agenda of BJP
भाजपा नेता और सीएम योगी का फाइल फोटो
ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा संगठन के पदाधिकारी मोदी और योगी सरकार के कामों के साथ जनता के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। अभियान के प्रभारी प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बलिया, नन्द कुमार गुप्ता नंदी ने रायबरेली, सुरेश पासी ने अमेठी, जय प्रकाश निषाद ने देवरिया, रमापति शास्त्री ने गोंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षयवर लाल गौड़ ने बहराइच, रंजना उपाध्याय ने चित्रकूट, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने संतकबीर नगर में रात्रि प्रवास के दौरान चौपाल लगाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, प्रदेश सरकार के मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा चित्रकूट, सतीश महाना कानपुर, रमापति शास्त्री गोंडा,  गुलाबो देवी लखीमपुर, अर्चना पांडेय कन्नौज और नीलकंठ तिवारी एवं एसपी सिंह बघेल फिरोजाबाद में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed