फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dalit abuse in UP: Ajay Kumar Lallu

यूपी में दलितों पर बेइंतिहा जुल्म : अजय कुमार लल्लू

Wed, 18 Nov 2020 10:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 Nov 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Dalit abuse in UP: Ajay Kumar Lallu
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते दलित उत्पीड़न, अत्याचार, बलात्कार, हत्या और कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रांतीय चेयरमैन आलोक प्रसाद की गिरफ्तारी पर गहरा रोष व्यक्त किया। लल्लू ने कहा कि यूपी की जनता बदलाव चाहती है। साथ ही कहा कि अभी हम सबके लिए आत्मचिंतन का विषय है। हमें स्वयं को झकझोरना होगा और एक बड़ी लकीर खींचनी पड़ेगी। इसके लिए हमें अपना संख्या बल बढ़ाना होगा, तभी हम एकजुट होकर तानाशाह सरकार को मुंहजोड़ जवाब दे सकेंगे। 


अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि हमें अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए इच्छाशक्ति को मजबूत करना होगा। अपने लोगों को बचाने के लिए यातना भी सहनी होगी और संघर्ष भी करना होगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद की रिहाई के लिए 19 नवंबर से 6 दिसम्बर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 22 नवंबर को मंडलवार प्रदर्शन किया जाएगा और 24 नवम्बर हर जिले में प्रेसवार्ता होगी। 26 नवंबर को जिला मुख्यालयों पर आलोक प्रसाद और डॉ. अनूप पटेल की रिहाई के लिए प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस की नेता सिद्धिश्री ने कहा कि 4 दिसंबर को प्रदेशस्तरीय आंदोलन किया जाएगा। उधर, एक अलग बैठक में किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश मध्यजोन के उपाध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों का कार्य एवं प्रभार क्षेत्र का बंटवारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed