{"_id":"963840cd834e7182855763f41ff91f8f","slug":"dabag-salman-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान से भिड़ेगा लखनवी 'दबंग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान खान से भिड़ेगा लखनवी 'दबंग'
आशुतोष मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 20 Jan 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 जनवरी को शहर का एक और युवा कलाकार फिल्मी पर्दे पर दस्तक देगा। बॉलीवुड के सबसे हिट ‘दबंग’ सलमान खान से टक्कर भी लेगा।
विज्ञापन
लखनऊ का यह छोकरा 24 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म ‘जय हो’ में एक ऐसे राजनेता का किरदार निभाता दिखाई देगा, जो ग्रे शेड्स से लैस है, भ्रष्ट है।
राजनेता का किरदार निभा रहे हैं संतोष शुक्ला का फिल्म में सलमान से कई मोड़ पर सामना होता है। सलमान से फिल्म में टक्कर लेने के लिए बकायदा खुद सलमान ने संतोष को घंटों अपने साथ जिम कराया है।
सलमान खान की नई रिलीज ‘जय हो’ के साथ फिल्मों में पर्दापण कर रहे संतोष चंद्रकांता, जय मां वैभव लक्ष्मी, ऊं नम: शिवाय, जप तप व्रत और महिमा शनिदेव जैसे सीरियल भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
यह उनकी पहली फिल्म है। बिग बास सीजन-6 के प्रतिभागी रहे संतोष फिल्म में युवा राजनेता माणिक का किरदार निभा रहे हैं, जो बड़े-बड़े नेताओं के टच में रहता है और सलमान के काम में अड़ंगे लगाता है।
विज्ञापन
फिल्म में सलमान के साथ संतोष का फाइटिंग सीन भी है। वर्ल्ड प्रीमियर के लिए दुबई रवाना होने की तैयारी कर रहे अभिनेता संतोष ने बताया कि फिल्म में उनके कई फाइटिंग सीन भी है।
चूंकि उन्हें सलमान के साथ फाइट सीन करना था, इसलिए सलमान भाई ने खुद उनके लुक पर काम किया। उनका वजन कम करवाया और अपने साथ करीब तीन महीने से भी अधिक समय तक जिम में घंटों एक्सरसाइज करवाई।
संतोष ने बताया कि पहली फिल्म को लेकर दोस्तों और परिवार वालों में काफी क्रेज है। शो के लिए दोस्तों और फैमिली के लोग तैयार बैठे हैं।
ये पहला मौका नहीं है जब लखनऊ के कलाकार फिल्मों में राजनेता के रूप में हिट रहे हों। वरिष्ठ रंगकर्मी और अभिनेता जुगल किशोर इससे पहले आमिर खान की पीपली लाइव में मुख्यमंत्री, उसके बाद दबंग-टू में एक नामी पार्टी के नेता के रूप में आ चुके हैं।
जिसे लखनऊ वालों ने काफी सराहा। रंगकर्मी ज्ञानेश्वर मिश्र ज्ञानी भी इससे पहले बॉलीवुड के खान से पंगे कर चुके हैं। फिल्म बुलेट राजा में मंत्री के किरदार में सैफ अली खान से झगड़े के बाद उनकी हत्या तक कर दी जाती है।
भगनानी कैंप की बन रही एक फिल्म यंगिस्तान में नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी संगम बहुगुणा भी अहम राजनेता का किरदार निभा रहे हैं।