फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   da for state employee

डीए का तोहफा तो मिला लेकिन फीकी रहेगी दीवाली

Thu, 31 Oct 2013 02:29 AM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
महेंद्र तिवारी/लखनऊ Updated Thu, 31 Oct 2013 02:29 AM IST
विज्ञापन
da for state employee

प्रदेश के करीब 20 लाख अधिकारियों व कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 10 प्रतिशत बढ़ाने व पेंशनरों को इतनी ही महंगाई राहत देने का आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


जैसा कि अनुमान व्यक्त किया गया था शासन ने दीपावली के पहले डीए व महंगाई राहत का आदेश जरूर जारी कर दिया है।

लेकिन अधिकतर कर्मियों को इसका तत्काल कोई फायदा नहीं मिलने जा रहा।

जुलाई, 2013 से नवंबर तक का डीए जीपीएफ में जाएगा जबकि बढ़े डीए का नकद भुगतान दिसंबर के वेतन के साथ एक जनवरी, 2014 को हो सकेगा।

प्रमुख सचिव वित्त आनंद मिश्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के समस्त पूर्णकालिक नियमित राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित व पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों व यूजीसी वेतनमानों में कार्यरत कर्मियों को महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


अब महंगाई भत्ते की मासिक दर मूल वेतन का 90 प्रतिशत हो जाएगी। अभी 80 प्रतिशत ही महंगाई भत्ता मिल रहा था।

इसी तरह प्रदेश सरकार के सिविल व पारिवारिक पेंशनरों को 10 प्रतिशत महंगाई राहत मिलेगी।

सचिव वित्त अजय अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब इनकी महंगाई राहत 80 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत हो जाएगी। पेंशनरों को बढ़ा महंगाई राहत अगली पेंशन के साथ जोड़कर देने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed