फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cyber fraudsters cheated one crore by luring them with promise of huge earnings in trading In Lucknow

UP News: ट्रेडिंग में मोटी कमाई का झांसा देकर एक करोड़ ठगे, साइबर जालसाजों ने तीन लोगों को बनाया शिकार

Fri, 17 Jan 2025 09:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Jan 2025 09:21 PM IST
सार

लखनऊ में साइबर जालसाजों ने तीन लोगों को अपना शिकार बनाया। ट्रेडिंग में मोटी कमाई का झांसा देकर एक करोड़ ठगे। 

विज्ञापन
cyber fraudsters cheated one crore by luring them with promise of huge earnings in trading In Lucknow
ट्रेडिंग में मोटी कमाई का झांसा देकर एक करोड़ ठगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ में साइबर जालसाजों ने ट्रेडिंग में मोटी कमाई का झांसा देकर तीन लोगों से 1.09 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, सआदतगंज और तालकटोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सरोजनीनगर निवासी धर्मवीर रावत के मुताबिक कुछ दिन पहले उन्हें जीरोधा ट्रेडिंग सर्किल नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। एडमिन रितिका ने उन्हें ट्रेडिंग कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। लालच में पड़कर धर्मवीर ने एक एप के जरिये 80 लाख रुपये जमा कर दिए। 
विज्ञापन


एप से मुनाफे की रकम निकालनी चाही तो उन्हें ग्रुप से निकाल दिया गया। इसी तरह धर्मवीर ने फायर प्रो नाम के एप के जरिये करीब 12 लाख रुपये निवेश किए थे। यह रकम भी ठगों ने हड़प ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेलीग्राम चैनल में जोड़ लिया

उधर, सआदतगंज के बावली निवासी सचिन कश्यप के पास 25 नवंबर को देवयानी इंटरनेशनल से मैसेज आया था। ठग ने उन्हें ट्रेडिंग का झांसा दिया। टेलीग्राम चैनल में जोड़ लिया। उनसे 14 लाख निवेश करा लिए। पर न तो मुनाफा मिला और न ही रकम मिली। इसके अलावा ठगों ने राजाजीपुरम डी ब्लॉक निवासी अनिल कुमार दुबे के खाते से तीन लाख रुपये पार कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed