फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cyber fraudsters cheated constable of 13.33 lakh in name of investing in bitcoin In Lucknow

UP News: बिटक्वाइन में निवेश के नाम पर सिपाही से ठगी, महिला ने व्हाट्सएप पर किया संपर्क... उड़ा लिए 13.33 लाख

Wed, 22 Jan 2025 05:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Jan 2025 05:32 PM IST
सार

बिटक्वाइन में निवेश के नाम पर जालसाजों ने सिपाही से ठगी की। महिला ने व्हाट्सएप पर संपर्क किया। इसके बाद 14 खातों में 13.33 लाख रुपये जमा करा लिए। 

विज्ञापन
cyber fraudsters cheated constable of 13.33 lakh in name of investing in bitcoin In Lucknow
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ में बिजली विभाग में तैनात सिपाही अभिषेक सिंह से बिटक्वाइन में निवेश के नाम पर साइबर जालसाजों ने 13.33 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का शिकार अभिषेक ने 21 जनवरी को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


देवरिया के देवसिया बांगर निवासी अभिषेक सिंह इंदिरानगर के शक्तिनगर इलाके में रहते हैं। उनके मुताबिक 13 जनवरी को एलेना बख्शी नाम की एक महिला ने व्हाट्सऐप पर संपर्क किया। महिला ने फ्लिपकार्ट कंपनी में बिटक्वाइन के तहत निवेश करने पर मोटा मुनाफा दिलाने की बात कही। 

विज्ञापन

अनाहिता ग्रेस नाम की महिला की आईडी खुली

निवेश के लिए उनके पास एक लिंक भेजा गया। उन्होंने जब भेजे गए लिंक को खोला तो अनाहिता ग्रेस नाम की महिला की आईडी खुली। उसके बाद उन्होंने एक हजार रुपये का निवेश किया तो उनको 1300 रुपये मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा 6500 रुपये निवेश करने पर उनको 7150 रुपये का मुनाफा हुआ। इसके बाद अभिषेक सिंह से अर्जुन सिंह नाम के एक व्यक्ति ने संपर्क किया। उसने और रुपये निवेश करने के लिए कहा और VIP PREMIUM GROUP से जोड़ा गया।

14 अलग-अलग खातों में जमा कराई रकम

पीड़ित अभिषेक सिंह के अनुसार आरोपियों ने धीरे-धीरे कर 14 अलग-अलग खातों में 13.33 लाख रुपये उनसे निवेश करा लिए। उन्होंने जब अपने रुपये निकालने का प्रयास किया तो रुपये नहीं निकल गए। उन्होंने जालसाजों से संपर्क किया तो उन लोगों ने 6.65 लाख रुपये की डिमांड की। 



अभिषेक को शक हुआ तो आरोपियों ने बताया कि उनकी वेबसाइट भारत में पंजीकृत है। छानबीन करने पर उनको पता चला कि निवेश के नाम पर उनके साथ ठगी की गई है। ऑनलाइन शिकायत करने के साथ ही उन्होंने 21 जनवरी को साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed