फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cyber fraud through ATM card, google pay in lucknow

साइबर ठगों ने आठ लोगों से यूं ठगे लाखों रुपये, इन थानों मे दर्ज हुआ केस

Wed, 22 May 2019 04:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 May 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud through ATM card, google pay in lucknow
डेमो
साइबर ठगों ने एटीएम कार्ड, गूगल पे और ओएलएक्स के जरिये आठ लोगों के बैंक खातों से 375193 रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने केस दर्ज करा दिए हैं। लखनऊ में विभूतिखंड के विराजखंड स्थित नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के छात्र नौशाद अहमद के खाते से 56637 रुपये निकल गए।
विज्ञापन


बताया कि उसने केनरा बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के नंबर पर कॉल करके चालू खाता खुलवाने की जानकारी ली थी। ठग ने बचत खाता संख्या पूछ कर नौशाद को छह डिजिट का पिन नंबर दिया। जैसे ही नौशाद ने पिन नंबर डाला, रुपये निकलने शुरू हो गए।
विज्ञापन


ठगों ने 7039011278, 916291465489, 919836864191 नंबरों से उसे कॉल की थी। वहीं गोमतीनगर के विकल्पखंड निवासी अंजनी शुक्ला के खाते से 1.59 लाख रुपये निकल गए। अंजली का कहना है कि ठग ने बैंक अधिकारी बनकर 9006301535 नंबर से उसे कॉल करके एटीएम नंबर व पासवर्ड पूछ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह डीएम कार्यालय में तैनात सआदतगंज की करीमगंज स्थित कृष्णपुरी कॉलोनी निवासी राधेश्याम तिवारी के खाते से 9999 रुपये निकाल लिए गए। राधेश्याम ने बताया कि ठग ने 8910704078 नंबर से उन्हें कॉल किया।

कोड भेजते ही खाते से निकले रुपये

cyber fraud through ATM card, google pay in lucknow
डेमो
कृष्णानगर की पुरानी चुंगी स्थित रामगढ़ कॉलोनी में रहने वाले बैटरी कारोबारी रितिक कनौजिया के खाते से 28500 रुपये गायब हो गए। रितिक ने बताया कि उन्हें 9662909086 व 9828801167 नंबर से किसी ने फोन कर इनवर्टर की बैटरी खरीदने के लिए बातचीत की।

उसने गूगल पे के जरिए भुगतान करने के लिए रितिक का मोबाइल नंबर व खाता संख्या ले ली। इसके बाद तीन बार में रुपये निकाल लिए। इसी क्रम में इंदिरानगर की शीतल रेजिडेंसी में रहने वाली रीता श्रीवास्तव ने 45000 रुपये और सेक्टर 10 में रहने वाले सुधांशु कुमार ने खाते 24999 रुपये निकालने का केस दर्ज कराया है।

आशियाना के राधेश्याम पांडेय से ऑनलाइन बाइक खरीदने के नाम पर 20 हजार रुपये ठग लिए गए। उन्हें रमन नाम के ठग ने 8440097071 और 7340166249 नंबर से कॉल करके गूगल के जरिए रुपया भेजने की बात कहकर क्यूआर कोड मांगा। कोड भेजते ही उनके खाते से रुपये निकल गए।

इंदिरानगर के प्रयांशु तिवारी के खाते से 31058 रुपये निकल गए। उसके परिचित सुरेश शुक्ला ने फोन कर किसी व्यक्ति के खाते में रुपया भेजने की बात कहते हुए फोन पे एप डाउनलोड करने को कहा। प्रयांशु ने एप डाउनलोड किया जिस पर ठग ने एक लिंक भेजा। लिंक खोलते ही उसके खाते से 30000 रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed