फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cyber fraud on the behalf of insurence

सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़, पैसा फोर व्हीलर का, बीमा दोपहिया का

Sat, 29 Oct 2022 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Cyber fraud on the behalf of insurence
वाहनों के बीमा पॉलिसी में खेल कर ठगी। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
अगर आप अपने चार पहिया वाहन की ऑनलाइन पॉलिसी कराने जा रहे हैं तो यह खबर आपको ठगी से बचा सकती है।
विज्ञापन

टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट व साइबर ठगों ने ग्राहकों से मोटी रकम वसूल कर उनके चार पहिया वाहनों की जानकारी ऑनलाइन भरी।
इसके बाद सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर वाहनों की श्रेणी में खेल करते हुए इसे दोपहिया कर दिया। इस तरह के करीब 434 मामले अभी तक सामने आए हैं।
हालांकि पुलिस का कहना है कि पॉलिसी कराने के लिए संबंधित ऑनलाइन पोर्टल पर वाहन का नंबर भरना पड़ता है।
इसके बाद सॉफ्टवेयर वाहन से संबंधित सारी जानकारी खुद-ब-खुद इकट्ठा कर लेता है। साइबर एक्सपर्ट से बात की जा रही है कि आखिर ठगों ने कैसे सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर चार पहिया वाहन के विकल्प की जगह दोपहिया किया।
प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना मो. मुस्लिम खां के मुताबिक, टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस के मुख्य प्रबंधक फ्रॉड कंट्रोल यूनिट आशीष वर्मा ने तहरीर दी थी। इसके आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अज्ञात गिरोह ऑनलाइन पॉलिसी बाजार के जरिये कंपनी की इंश्योरेंश पॉलिसी के नाम पर हेराफेरी कर रहा है।
इसकी जांच कराई तो सामने आया कि सितंबर 2020 से जुलाई 2021 के बीच कई पॉलिसियां जारी की गईं। इन्हें ऑनलाइन पॉलिसी बाजार पोर्टल के जरिये बुक कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इसी पोर्टल के जरिये ग्राहक बनकर जालसाजों ने कंपनी से शिकायत की। डाटा बेस की जांच में सामने आया कि तीन व चार पहिया वाहन के 434 पॉलिसी कराई गईं, लेकिन इनके विवरण में दोपहिया वाहन दर्ज किया गया।
इससे कंपनी को करीब 53.57 लाख रुपये का नुकसान हुआ। यह खेल करने के लिए जालसाजों ने लिन मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed