{"_id":"5e9439b98ebc3e75e104d59b","slug":"cyber-criminals-active-in-lockdown-police-releases-a-poster","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में साइबर अपराधी भी सक्रिय, कोरोना के बहाने सरकारी मदद के नाम पर कर रहे ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में साइबर अपराधी भी सक्रिय, कोरोना के बहाने सरकारी मदद के नाम पर कर रहे ठगी
Mon, 13 Apr 2020 03:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Apr 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान साइबर अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं। कोई फंसे होने के नाम पर ठगी कर रहा है तो कोई सरकार की ओर से मदद देने के नाम पर ठगी कर रहा है। इसे देखते हुए डीजीपी मुख्यालय की साइबर क्राइम यूनिट ने लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर जारी किए हैं।
विज्ञापन
आजमगढ़ पुलिस ने पोस्टर जारी कर लोगों से अपील की है कि साइबर अपराधियों के झांसे में न आएं। पोस्टर में लोगों को भेजे जा रहे मैसेज के स्क्रीनशॉट भी छपवाए गए हैं। ठगों के मैसेज में कहा गया है कि प्रदेश सरकार ने सभी के खाते में पांच हजार रुपये डालने का फैसला किया है। इसके लिए एक ई-मेल आईडी दी गई है, जिस पर खाते की डिटेल मांगी जा रही है। फिर इसी डिटेल के सहारे लोगों से ठगी की जा रही है।
विज्ञापन
इस मामले में आजमगढ़ पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है। इस तरह के मैसेज से सावधान रहने की अपील की जा रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
24 घंटे में वाराणसी, प्रयागराज, मुरादाबाद, रामपुर, बहराइच, लखनऊ, मऊ और बुलंदशहर में 10 एफआईआर दर्ज की गई जिनमें अलग-अलग तरह से ठगी की शिकायत की गई है।