फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Custom constable died in an accident in Bahraich.

Bahraich: कस्टम हवलदार की सड़क हादसे में मौत, ड्यूटी कर वापस आते समय हुआ हादसा

Sat, 31 Aug 2024 10:45 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 31 Aug 2024 10:45 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि कस्टम हवलदार की मौत सड़क हादसे में हुई है। हादसा तब हुआ जब वह ड्यूटी कर वापस आ रहे थे।

विज्ञापन
Custom constable died in an accident in Bahraich.
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत नेपाल सीमा पर तैनात कस्टम के हवलदार शुक्रवार रात को घायल अवस्था में मिले। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उन्नाव जिला निवासी इंदल सिंह (50) कस्टम के हवलदार थे। उनकी ड्यूटी भारत नेपाल सीमा पर रूपईडीहा में कस्टम विभाग में थी।

विज्ञापन


रूपईडीहा में नया और पुराना कस्टम कार्यालय बना है। शुक्रवार को उनकी ड्यूटी दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक थी। वह ड्यूटी कर नए कस्टम कार्यालय से अपने कमरे पर आ रहे थे। रूपईडीहा थाना क्षेत्र में चकिया रोड कार्यालय से एक किलोमीटर दूरी पर वह घायल अवस्था में पड़े मिले। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: राम मंदिर पर अब तक एक हजार करोड़ हुए खर्च, 80 फीसदी काम पूरा, 2500 करोड़ किए जाने हैं खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के लिए कांग्रेस का पीएमडी दांव, तीन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, सामाजिक न्याय के मुद्दे को गरमाया


आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक वाहन से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां रात 12 बजे इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर भरत पांडेय ने हवलदार को मृत घोषित कर दिया जिस पर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में रखवाया गया है साथी कर्मचारी राम अविलाख मौर्य ने बताया कि किसी मवेशी के हमले में घायल हुए थे।

प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि किसी मवेशी के हमले में घायल हुए थे। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई है। परिवार के लोग उन्नाव से जिला मुख्यालय आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed