फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   current

करंट से बालक समेत दो की मौत

Tue, 25 Jun 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
current
बहराइच के रानीपुर के भगहारिया में करंट लगने से बालक की मौत के बाद जमा भीड़। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। अलग-अलग स्थानों पर करंट की चपेट में आने से बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। रानीपुर के अहिराटांड़ गांव में बकरी चरा रहा बालक जब बड़हर के पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ने की कोशिश कर रहा था। तभी डाल से छूकर गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आकर बालक धू-धू कर जल उठा। वहीं रामगांव के नयापुरवा में पंखे का तार लगाते समय करंट लगने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रानीपुर थाना अंतर्गत भगहरिया ग्राम पंचायत के मजरा अहिराटांड़ गांव निवासी रामधीरज (14) पुत्र हरिप्रसाद प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह बकरियों को चराने घर से निकला था। जब वह गांव के बाहर नहर के किनारे बड़हर के पेड़ के पास बकरियां चरा रहा था। तभी पेड़ पर दिख रहे पके फल को तोड़ने के लिए चढ़ गया। इसी बड़हर के पेड़ को छूती हुई एचटी विद्युत लाइन गुजरी है।
विज्ञापन

फल तोड़ते समय करंट की चपेट में आकर रामधीरज डाल पर ही जलने लगा। आसपास के लोग दौड़े। लेकिन एचटी विद्युत लाइन होने के चलते किसी की हिम्मत नहीं पड़ी। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे। लेकिन तब तक रामधीरज जमीन पर आ गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहिराटांड़ गांव में करंट लगने से जिस रामधीरज की मौत हुई है। वह अपने मां-बाप का इकलौता संतान था। उसकी मौत से घर का चिराग बुझ गया। बेटे की मौत के बाद मां-बाप की हालत अर्द्धविक्षिप्तों जैसी हो गई है। उन्हें ढांढस बंधाने पहुंच रहे लोगों की आंखें भी नम हो रही हैं।

ग्रामीणों ने सुखनदिया विद्युत उपकेंद्र को सूचना देकर पुलिस को अवगत कराया। थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर रामगांव थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवादा के मजरा नयापुरवा निवासी नेहा (25) पत्नी अजय मंगलवार सुबह पंखे का तार बोर्ड में लगा रही थी। तभी करंट लगने से उनकी मौत हो गई। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना देने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed