फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   currency crisis in atm in uttar pradesh.

एटीएम से निकल रहे मिस प्रिंट, स्याही पुते और फटे हुए नोट, फोन करने पर बैंक नहीं दे रहे जवाब

Fri, 04 May 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 May 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
currency crisis in atm in uttar pradesh.
स्याही लगे नोट दिखाते पीड़ित - फोटो : amar ujala

लखनऊ के इंदिरानगर में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से चार हजार रुपये निकालने गए अरविंद पांडेय उस समय हक्का-बक्का रह गए जब उन्हें मिस प्रिंट और स्याही पुते दो हजार के दो नोट मशीन ने पकड़ा दिए। वहीं, साथ ही में 15 हजार रुपये निकाल रहे आरएन रावत को केवल 13,100 रुपये मिले। इसमें से भी दो हजार के दो नोट फटे हुए थे। दोनों ने पीएनबी के कॉल सेंटर पर फोन करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन


अरविंद ने बताया कि वे ईस्ट अफ्रीका में काम करते हैं और एनआरआई हैं। वे पत्नी शशि के अकाउंट पर जारी कार्ड लेकर पीएनबी के इंदिरानगर स्थित सेक्टर 10 में लगे एटीएम पर पहुंचे। आरएलबी स्कूल के निकट स्थित एटीएम में उन्होंने चार हजार रुपये का अमाउंट भरा तो दो हजार के दो नोट निकले। लेकिन इनमें से एक पर स्याही पुती थी तो दूसरा मिस प्रिंट था।
विज्ञापन


इसके अलावा यहीं पर पैसा निकाल रहे आरएन रावत ने 15 हजार रुपये का अमाउंट भरा तो एटीएम ने 13,100 रुपये ही दिए। जो नोट निकले, उनमें दो हजार के नोट कटे-फटे थे। पीड़ितों ने बताया कि इन नोटों को कोई नहीं लेगा। वे चाहते हैं कि बैंक अपनी गलती स्वीकार करे और उनकी रकम सही रूप में लौटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में लगातार सामने आ रही घटनाएं

currency crisis in atm in uttar pradesh.

बेकार नोट निकलने की यह घटना यूपी में पहली नहीं है। फरवरी में कानपुर में एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसा निकालते समय दो लोगों को जाली नोट दिए गए थे। इन पर हिंदी में भारतीय बच्चों का बैंक और इंग्लिश में चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया छपा था। नोटों को ‘फुल ऑफ फन’ बताया गया था। 22 अप्रैल को बरेली में यूनाइटेड इंडिया बैंक के एटीएम में ग्राहक अशोक पाठक के साथ भी इसी तरह की घटना हुई।

बैंक ने कहा, जांच होगी
इस पर पीएनबी के स्टेट हेड राकेश शुक्ला ने कहा कि मामला निश्चित रूप से संवेदनशील है। मैं इसकी जांच सर्किल अफसर से कराऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed