फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   curious case of suspected huzi module mohd iqbal

कोर्ट का नायाब हुक्म, आतंकी के बदन में चिप खोजो!

Thu, 17 Jul 2014 11:56 AM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
curious case of suspected huzi module mohd iqbal

हूजी से ताल्लुकात रखने वाले आतंक के आरोपी अब्दुल रहमान उर्फ मो. इकबाल उर्फ मौलाना इकबाल के शरीर में पुलिस ने मैग्नेटिक चिप लगाई हैं या नहीं, इसकी जांच सर्जन एवं रेडियोलॉजिस्ट करेंगे।

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश बीएल केसरवानी ने बुधवार को जेल में लगी अदालत में एसएसपी तथा जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि वे कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी की जांच कराएं। मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी।

विज्ञापन

कोर्ट के सामने फूट-फूटकर रोया था

curious case of suspected huzi module mohd iqbal

गत 26 जून को राजधानी की जेल में बंद आतंक के आरोपी अब्दुल रहमान उर्फ मौलाना ने जेल में लगी कोर्ट में अर्जी दी थी।

उसने बताया था कि दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने 21 मार्च 2009 को गिरफ्तारी के बाद उसके सिर, अपेंडिक्स तथा आंतों में मैग्नेटिक चिप फिट कर दिए थे।

इससे उसे तरह-तरह की आवाजें सुनाई पड़ती हैं और चिप गर्म होने पर सिर फटने लगता है। चिप को निकलवाए जाने की अर्जी पर अदालत ने रिपोर्ट तलब की थी।

पुलिस ने बताया था बहाना

curious case of suspected huzi module mohd iqbal

थानाध्यक्ष वजीरगंज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आरोपी जेल से बाहर जाने के बहाने किसी तरह से फरार होना चाहता है।

वहीं जेल के चिकित्साधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी के सिर में चोट का निशान तो है, लेकिन उसके सिर या पेट के किसी भाग में बाहरी वस्तु या चिप नहीं लगी है।

हालांकि जेल के डॉक्टर ने रिपोर्ट में आरोपी की जांच किसी सर्जन या रेडियोलॉजिस्ट से कराए जाने की भी सलाह दी।

विज्ञापन

लगे हैं गंभीर आरोप

curious case of suspected huzi module mohd iqbal

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी अब्दुल रहमान बंग्लादेश के प्रतिबंधित अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन हूजी तथा पाकिस्तान के हरकत-उल-जेहाद अल इस्लामिक का सदस्य है।

उसके ऊपर आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप है। कोर्ट ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि वे सर्जन तथा रेडियोलॉजिस्ट से आरोपी का परीक्षण कराएं।

वहीं एसएसपी को निर्देश दिया कि वे आरोपी की जांच कराए जाने के लिए जेल अधीक्षक को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed