फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Culture of North-East India seen in Mongli

Lucknow News: मोंगली में दिखी उत्तर-पूर्व भारत की संस्कृति

Thu, 06 Feb 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Culture of North-East India seen in Mongli
नाटक का मंचन करते कलाकार।
भारतेंदु नाट्य अकादमी का कला मंडपम बुधवार को उत्तर-पूर्व भारत की संस्कृति में रंग गया। नाटक मोंगली के मंचन ने दर्शकों की उत्तर-पूर्व भारत की संस्कृति का परिचय कराने के साथ ही उनकी भावनाओं को भी कुरेदा। बीएनए में अध्ययनरत द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने पारंपरिक नाट्य परंपरा के विधिवत प्रशिक्षण के आधार पर नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन


यह कहानी बूढ़े आदमी की पांच बहुओं में से सबसे छोटी बहू पर आधारित है। गांव-गांव घूमने वाली इस बहू को लोग मोंगली के नाम से पुकारते थे। एक दिन वह अपने घर से गायब हो जाती है। नाटक की कहानी के आधार पर सामाजिक व्यवहार, रीति-रिवाज, रहन- सहन के माध्यम से बोडो समुदाय की संस्कृति बताई गई। नाटक में विशालदीप, सुरज्जान, आशीष मिश्रा, मानसी, आयुष, अंकित, शैलेश, एकाग्र, अक्षय, अनुराग, नंदिनी, कर्तुम, दिवाकर, शहंशाह, आशीष यादव, सुंदरम, भारत, आकाश, हिमांशी, सनश्री, रवम्वी और रानी ने अभिनय से सभी का मन मोह लिया। फ़ुलेन, जगन्नाथ, निकंता, जेंगसर और जीतू राभा ने संगीत की आत्मा को विस्तार दिया। नाटक का आलेख संयोजन, परिकल्पना एवं निर्देशन पबित्र राभा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed