Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   culture

Lucknow News: पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों ने बनाई पेंटिंग, पाए पुरस्कार

Thu, 05 Nov 2026 05:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
culture
प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के निदेशक राकेश कुमार सिंह न

विज्ञापन
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान की ओर से सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत बुधवार को चिनहट स्थित डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल में निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। ‘पर्यावरण की रक्षा-हमारा कर्तव्य’ विषय पर विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, वृक्षारोपण और अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व को चित्रों और लेखों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। बौद्ध दर्शन प्रकृति के प्रति करुणा, मैत्री और सह-अस्तित्व का संदेश देता है। उन्होंने प्लास्टिक का कम उपयोग, कचरे का पृथक्करण, पुनर्चक्रण और पौधरोपण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार दिए गए। पांच-पांच प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार मिला। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक विक्रम सिंह और प्रधानाचार्य राजेश्वर दयाल पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed