{"_id":"6a273139858986a4b3073502","slug":"ct-scan-film-crisis-in-balrampur-hospital-lucknow-news-c-13-lko1070-1773029-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में सीटी स्कैन फिल्म का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में सीटी स्कैन फिल्म का संकट
विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल।
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में तीन दिनों से सीटी स्कैन की फिल्म उपलब्ध नहीं है। इससे मरीजों को जांच रिपोर्ट मोबाइल पर वीडियो के माध्यम से दी जा रही है। मरीज मोबाइल पर जांच रिपोर्ट लेकर संबंधित डॉक्टर के पास जा रहे हैं तो वीडियो साफ न होने से बीमारी पकड़ में नहीं आ रही। बताया जा रहा है कि सीटी स्कैन के फिल्म का टेंडर नहीं कराया गया है, जिससे इसकी आपूर्ति ठप हो गई है।
750 बेड की क्षमता वाले बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में हर दिन करीब छह हजार मरीज आते हैं। हर दिन करीब 40-50 मरीजों की सीटी स्कैन जांच होती है, मगर तीन दिनों से फिल्म न होने से मरीज परेशान हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
निरालानगर के वलील अहमद ने शनिवार को अस्पताल में जांच कराई थी। सोमवार को उन्हें रिपोर्ट देने के लिए बुलाया गया था। वह पहुंचे तो उनके मोबाइल पर वीडियो बनाकर रिपोर्ट दे दी गई। ऐसी ही रिपोर्ट जांच कराने पहुंचे सभी मरीजों को थमाई गई। अस्पताल के कार्यवाहक निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता ने बताया कि बिड न होने से वेंडर ने फिल्म की आपूर्ति रोकी है। एक-दो दिन के भीतर फिल्म की आपूर्ति कराई जाएगी।