{"_id":"6263a3e4d8018e57a013d1c4","slug":"crpf-sub-inspector-died-in-an-accident-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर सीआरपीएफ दरोगा की मौत एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर सीआरपीएफ दरोगा की मौत एक घायल
Sat, 23 Apr 2022 12:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:29 PM IST
सार
ड्यूटी करके वापस आ रहे सीआरपीएफ के एक दरोगा की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा सवार घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक दरोगा (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी जिले के स्थानीय थाने के अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर स्थित दुर्गापुर चौराहे पर शुक्रवार की देर रात अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया जिस पर सवार सीआरपीएफ के दरोगा की मौके पर मौत हो गई और बाइक पर साथ बैठा एक व्यक्ति हो गया।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार मॉडल थाना रामगंज क्षेत्र के भादर (लाल शाह) निवासी उमाशंकर सिंह पुत्र स्व. अवध राज सिंह जो सीआरपीएफ में दरोगा हैं । वर्तमान में त्रिशुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पर तैनात हैं। वे 3 अक्टूबर 1985 को सीआरपीएफ में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे और अपनी सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात वह सीआरपीएफ केंद्र त्रिसुंडी से ड्यूटी करके बाइक से घर जा रहे थे। बताया जाता है कि रामगंज में पीपरपुर गांव निवासी भगवान बक्स सिंह जिन्हें घर जाने के लिए वाहन नहीं मिल रहा था, मिल गए उन्हें भी बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन
देर रात लगभग 11 बजकर 55 मिनट पर जैसे ही पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या प्रयागराज हाईवे के किनारे स्थित दुर्गापुर चौराहे पर पहुंचे प्रयागराज की तरफ से तेज रफ्तार जा रही ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए और सीआरपीएफ के दरोगा की मौके पर मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर बैठे भगवान बक्स सिंह घायल हो गए।
पिकेट पर तैनात सिपाहियों ने स्थानीय थाने पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और पिकेट के सिपाहियों ने घायल भगवान बक्स सिंह को जिला अस्पताल सुल्तानपुर इलाज के लिए भेजा तथा शव को लेकर थाने आए और परिजनों को सूचना दी। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष पीपरपुर धीरेंद्र यादव ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मृतक के पुत्र की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करके घटना की छानबीन की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।