{"_id":"69b08830903f64d9f20b8245","slug":"crpf-personnel-came-forward-to-donate-blood-lucknow-news-c-13-lko1070-1638427-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रक्तदान के लिए सीआरपीएफ कर्मी आए आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रक्तदान के लिए सीआरपीएफ कर्मी आए आगे
विज्ञापन
रक्तदान करते सीआरपीएफ जवान।
लखनऊ। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों ने केजीएमयू के ब्लड बैंक के लिए रक्तदान किया है। यह पहल ब्लड बैंक में ए और एबी पॉजीटिव रक्त समूह की कमी को देखते हुए की गई। इसके साथ ही विभिन्न संगठन भी केजीएमयू ब्लड बैंक को खून उपलब्ध कराने के लिए लगातार संपर्क में हैं।
ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष प्रो. तूलिका चंद्रा ने बताया कि सीआरएफ के बिजनौर स्थित कार्यालय में यह शिविर आयोजित हुआ। इसमें कुल 26 यूनिट खून दान हुआ। सीआरपीएफ के जवान स्वेच्छा से इस नेक कार्य में आगे आए हैं। उन्होंने जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपना योगदान दिया।
आपके 40 मिनट बचा सकते हैं किसी की जान
प्रो. तूलिका चंद्रा ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदाताओं के लिए विभाग में विशेष व्यवस्था की गई है। उन्हें फॉर्म भरने, जरूरी जांच करने के लिए लाइन नहीं लगानी होगी। विभाग पहुंचने के बाद 30 से 40 मिनट में रक्तदान की प्रक्रिया पूरी हो जाती है। अगर कोई व्यक्ति रक्तदान के लिए सिर्फ 40 मिनट का समय निकाल ले तो इससे किसी का जीवन बचाया जा सकता है।