फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CRPF officers group denied to take corona vaccine.

यूपी: फ्रंटलाइन कर्मियों का टीकाकरण शुरू, एडीजी ने लगवाई वैक्सीन, अमेठी में CRPF ग्रुप सेंटर के जवानों व अफसरों ने किया इनकार

Thu, 11 Feb 2021 12:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Feb 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
CRPF officers group denied to take corona vaccine.
कोरोना वैक्सीन लगवाते एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala

यूपी में फ्रंटलाइन कर्मियों का टीकाकरण आज से शुरू हो गया है। पहले दिन लगभग 2000 सत्रों में दो लाख स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसी कड़ी में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कोरोना वैक्सीन लगवाई और फ्रंटलाइन कर्मियों से टीकाकरण में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है जिन्होंने इतने कम समय में इतनी कारगर वैक्सीन बनाई।

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार देर शाम तक लगभग 1800 बूथ पर टीका लगाने की तैयारी हो चुकी थी। इसके बाद 12 और 18 फरवरी को भी फ्रंटलाइन कर्मियों का टीका लगाया जाएगा। वहीं, गुरुवार को अमेठी जिले के त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप के जवानों और अफसरों ने कोरोना वैक्सीन लगवाने से इंकार कर दिया। टीकाकरण के लिए गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को परिसर के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई जिससे पूरी टीम करीब दो घंटे तक बाहर ही खड़ी रही। हालांकि, कुछ देर बाद वो टीकाकरण के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ के डीआईजी कोवैक्सीन की जगह कोविशील्ड वैक्सीन लगाने की मांग कर रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम को काफी मशक्कत के बाद 11:15 बजे परिसर में प्रवेश की अनुमति मिली जिसके बाद जवानों व अफसरों का टीकाकरण शुरू हुआ। जिले में पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, एएसपी, सीओ, इंस्पेक्टर और सिपाहियों ने कोरोना टीकाकरण करवाया। अब टीकाकरण सुचारु रूप से जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 फरवरी को जेई टीकाकरण

प्रदेश के 38 जिलों में जेई टीकाकरण अभियान चलेगा। इस अभियान में 9 माह से 15 वर्ष तक के जेई टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इस दौरान करीब 11.26 लाख बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य है।

बैठक में बताया गया कि बीते दिनों चले पोलियो अभियान में 3.24 करोड़ बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। इसके अलावा भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार सघन मिशन इंद्रधनुष 3.0 प्रदेश के 37 जिलों में दो चरणों में चलाया जाना प्रस्तावित है। प्रथम चरण 23 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च को चलाया जाना है। दूसरा चरण 23 मार्च, 5 अप्रैल और 6 अप्रैल को प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed