फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crotia eager to help UP govt to run tram trains.

अखिलेश को विकास के लिए मिला एक बड़ा प्रस्ताव

Fri, 15 May 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 May 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
Crotia eager to help UP govt to run tram trains.

क्रोएशिया ने सूबे के छोटे शहरों में ट्राम चलाने के लिए तकनीकी परामर्श और सहयोग देने की पेशकश की है। साथ ही प्रदेश के फुटबाल खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने का भी प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन


प्रदेश के दौरे पर आए क्रोएशिया गणराज्य के राजदूत आमिर मोहर्रमी ने बृहस्पतिवार को यहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ मुलाकात के दौरान यह प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


दोनों नेताओं के बीच यूपी व क्रोएशिया के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग और संपर्क बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ।  मोहर्रमी ने प्रदेश के छोटे शहरों में ट्राम के संचालन में तकनीकी परामर्श एवं सहयोग देने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की कर रहे सराहना

Crotia eager to help UP govt to run tram trains.

बताते चलें कि  क्रोएशिया में कई नगरों में ट्राम चलती हैं, जिसकी वजह से इस देश को नगरीय परिवहन की इस सेवा के संचालन का व्यापक अनुभव हासिल है।

मोहर्रमी ने प्रदेश में खेल सुविधाओं के विकास के लिए भी राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रदेश के फुटबाल खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव रखा।

मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति जताते हुए खेल विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में आगे की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मोहर्रमी ने मुख्यमंत्री के साथ बैठक में मौजूद विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को क्रोएशिया की यात्रा के लिए आमंत्रित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed