अखिलेश को विकास के लिए मिला एक बड़ा प्रस्ताव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रोएशिया ने सूबे के छोटे शहरों में ट्राम चलाने के लिए तकनीकी परामर्श और सहयोग देने की पेशकश की है। साथ ही प्रदेश के फुटबाल खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने का भी प्रस्ताव रखा है।
प्रदेश के दौरे पर आए क्रोएशिया गणराज्य के राजदूत आमिर मोहर्रमी ने बृहस्पतिवार को यहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ मुलाकात के दौरान यह प्रस्ताव रखा।
दोनों नेताओं के बीच यूपी व क्रोएशिया के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग और संपर्क बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ। मोहर्रमी ने प्रदेश के छोटे शहरों में ट्राम के संचालन में तकनीकी परामर्श एवं सहयोग देने का प्रस्ताव रखा।
प्रदेश सरकार की कर रहे सराहना
बताते चलें कि क्रोएशिया में कई नगरों में ट्राम चलती हैं, जिसकी वजह से इस देश को नगरीय परिवहन की इस सेवा के संचालन का व्यापक अनुभव हासिल है।
मोहर्रमी ने प्रदेश में खेल सुविधाओं के विकास के लिए भी राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रदेश के फुटबाल खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव रखा।
मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति जताते हुए खेल विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में आगे की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
मोहर्रमी ने मुख्यमंत्री के साथ बैठक में मौजूद विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को क्रोएशिया की यात्रा के लिए आमंत्रित भी किया।