फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crossing will be closed for 36 hours for track repair

Lucknow News: ट्रैक की मरम्मत के लिए 36 घंटे बंद रहेगी क्रॉसिंग

Mon, 10 Jul 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 10 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Crossing will be closed for 36 hours for track repair
रायबरेली। डलमऊ-ऊंचाहार रोड स्थित सवैया धनी रेलवे क्रॉसिंग का ट्रैक पैरामीटर खराब होने पर उसकी मरम्मत कराई जानी है, जिसके लिए रेलवे 36 घंटे क्रॉसिंग बंद रखने का फैसला लिया है। इस दरम्यान सड़क यातायात पूरी तरह ठप रहेगा, जबकि ट्रेनों को धीमी रफ्तार से चलाया जाएगा। रोड ट्रैफिक ठप रहने से कोई दिक्कत न हो, इसके लिए रेलवे ने रूट डायवर्जन की बात कहते हुए तहसील प्रशासन और पुलिस को पत्र भेजकर मदद मांगी है।
विज्ञापन

दरअसल सवैया धनी गांव डलमऊ-ऊंचाहार रोड पर स्थित है। इसी गांव से होकर रायबरेली-ऊंचाहार रेल लाइन गुजरी है। यहीं पर क्रॉसिंग स्थित है। इस क्रॉसिंग से होकर रोजाना लगभग तीन हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। समय-समय पर क्रॉसिंग के ट्रैक को दुरुस्त कराया जाता रहता है, ताकि ट्रेनों के आवागमन में दिक्कत न हो। ट्रैक दुरुस्त करने के लिए दो दिन काम चलेगा। इसीलिए 13 जुलाई को सुबह 6 बजे से 14 जुलाई को शाम 6 बजे तक (36 घंटे) रेलवे क्रॉसिंग बंद रहेगी। यानी कि डलमऊ-ऊंचाहार मार्ग पर फर्राटा भरने वाले वाहन सवैया धनी क्रॉसिंग से नहीं निकल सकेंगे।
विज्ञापन

सड़क यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा, ताकि वाहन चालकों को कोई असुविधा न होने पाए। ऊंचाहार से डलमऊ की ओर जाने वाले वाहन सवैया तिराहा से लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए चड़रई चौराहा और वहां से जमुनापुर चौराहा होकर निकाला जाएगा। डलमऊ की ओर से आने वाहनों को जमुनापुर चौराहे से चडऱई चौराहे के रास्ते ऊंचाहार लाया जाएगा। रेलवे ने एसडीएम एवं कोतवाल को पत्र भेजकर रूट डायवर्जन के लिए मदद मांगी है। वरिष्ठ खंड अभियंता (रेलपथ) मो. सईद ने बताया कि ट्रैक मरम्मत के लिए दो दिन क्रॉसिंग बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed