फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cross FIRs were filed from both sides, two shells were found

Lucknow News: दोनों तरफ से क्रॉस एफआईआर दर्ज, दो खोखे मिले

Mon, 26 May 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 26 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cross FIRs were filed from both sides, two shells were found
दोनों तरफ से क्रॉस एफआईआर दर्ज, दो खोखे मिले
लखनऊ। वजीरगंज स्थित कचहरी के पास शनिवार देर रात वकीलों के दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के मामले में दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया है। गोली लगने से घायल पहले पक्ष के मड़ियांव निवासी अधिवक्ता कुंवर अंबिका सिंह उर्फ डब्बू सिंह और दूसरे पक्ष के अधिवक्ता मलिहाबाद मिर्जागंज निवासी साकिब की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। दोनों ट्राॅमा में भर्ती हैं। डीसीपी का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एसीपी चौक राजकुमार सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके से दो खोखे और कुछ छर्रे मिले थे। एफएसएल की टीम ने खोखे व छर्रे कब्जे में ले लिए थे। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरा नहीं होन से सही घटनाक्रम का पता नहीं चल सका है। कुछ समय पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी और उस वक्त भी एफआईआर दर्ज की गई थी। इसीके चलते शनिवार देर रात फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन

एक-दूसरे पर लगाया फायरिंग का आरोप

शनिवार देर रात हुई घटना के मामले में पहली एफआईआर कुंवर अंबिका सिंह की तरफ से उनके साथी वकील मड़ियांव की श्रीनगर कॉलोनी निवासी तरुण सिंह ने साकिब व प्रतीक पहाड़ी के खिलाफ वजीरगंज थाने में दर्ज कराई है। आरोप है कि शनिवार देर रात वह अंबिका व अन्य के साथ चैंबर में बैठे थे। अंबिका लघुशंका के लिए जैसे ही चैंबर से बाहर निकले, पहले से कार में सवार प्रतीक व साकिब ने गाली-गलौज करते हुए गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष से घायल अधिवक्ता साकिब के भाई आलिम हसन ने अधिवक्ता अंबिका सिंह, तरुण सिंह और मनोज पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि रात को साकिब साथी प्रतीक के साथ कचहरी का काम निपटाकर लौट रहा था। उसी वक्त आरोपियों ने जुए की मुखबिरी का आरोप लगाते हुए रोक लिया और मारपीट करते हुए साकिब पर गोली चला दी। आरोपियों ने साकिब की गाड़ी भी तोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed