फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crops submerged due to lack of cleaning of canals

Lucknow News: नहरों की सफाई न होने से फसलें जलमग्न

Sat, 09 Aug 2025 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Crops submerged due to lack of cleaning of canals
नगराम में सफाई न होसे से जल निकासी नहीं हो पाई है। इस कारण नहरें लबालब हैं।
नगराम। सिंचाई विभाग के अभियंताओं की लापरवाही से नहरों की सफाई नहीं हो सकी है। इस कारण जल निकासी न हो पाने से धान की फसलें जलमग्न हो रही हैं, जिससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

अनैया खरगापुर व घोड़सारा गांवों के बीच तराई इलाके में चोरहापुर, अमेठियन पुरवा, घोड़सारा, कल्याण खेड़ा के किसानों ने सैकड़ों बीघे में जुलाई के पहले पखवाड़े में धान की फसल रोपी थी। समय पर सिंचाई कर खाद डाली। हालांकि, बीते दिनों से हो रही बारिश से इनके अरमानों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


चोरहापुर गांव के किसान कल्लू, प्रेम कुमार,धर्मानंद, रामचंद्र, धर्मराज, रिंकू अमेठियन पुरवा के अशोक कुमार, मुन्नू सिंह, घोड़सारा के राम सिंह ने बताया कि तराई इलाके से जल निकासी न होने से फसलें बर्बाद हो रही हैं। हर साल मई, जून में सफाई करवाने का प्रावधान होने के बाद भी ऐसा नहीं किया गया। उधर, अवर अभियंता आरएन श्रीवास्तव ने बताया कि नहरों की सफाई के मद में विभाग ने बजट नहीं दिया। इस कारण इनकी सफाई नहीं कराई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed