फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crocodile in village in bahraich.

बहराइच के गांव में मगरमच्छ घुसने से हड़कंप, दहशत में रहे ग्रामीण

Fri, 21 Sep 2018 11:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Updated Fri, 21 Sep 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
crocodile in village in bahraich.
पकड़ा गया मगरमच्छ। - फोटो : amar ujala

बहराइच के सुजौली रेंज के त्रिलोकीगौढ़ी गांव में शुक्रवार भोर एक मगरमच्छ घुस गया। वह जब मवेशियों पर हमला करने की फिराक में था तभी ग्रामीणों को भनक लग गई। ग्रामीणों के घेरने पर मगरमच्छ गन्ने के खेत में घुस गया। वन विभाग के अधिकारियों ने 12 घंटे बाद उसे काबू में किया। मगरमच्छ को गेरुआ नदी में छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में स्थित गांवों में आए दिन वन और जलीय जीवों का हमला होता है। शुक्रवार भोर में सुजौली रेंज के त्रिलोकी गौढ़ी नौमकापुरवा गांव में एक विशालकाय मगरमच्छ पास के बेरिया नाला से पहुंच गया। भोर में चार बजे के आसपास मगरमच्छ रेंगता हुआ गांव निवासी सतगुरु के मकान के निकट अहाते के पास पहुंचा। इस पर अहाते में बंधे मवेशी छटपटाने लगे।
विज्ञापन


मवेशियों की आवाज सुनकर सतगुरु की नींद खुली। उन्होंने टार्च जलाया तो सामने मगरमच्छ देख सकते में आ गए। सूचना रेंज कार्यालय को दी गई। इस पर वन वाचर बिफई और सूरज प्रसाद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन वाचर की पुष्टि के बाद वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव, वन रक्षक मोहरनाथ व अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। शुक्रवार शाम चार बजे टीम मगरमच्छ को खेत में रेस्क्यू कर सकी। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मगरमच्छ सुरक्षित है। उसे वाहन से कतर्नियाघाट रेंज में बहने वाली गेरुआ नदी में छोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed