फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Criminals will have chat by phone with their families.

जेलों में लगेंगे पीसीओ, फोन पर बात करेंगे कैदी

Sun, 21 Jun 2015 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 21 Jun 2015 09:47 AM IST
विज्ञापन
Criminals will have chat by phone with their families.

सूबे की जेलों में बंद कैदी जल्द ही अपने परिवार से टेलीफोन पर बात कर सकेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार जेलों में बंदी पीसीओ लगाने जा रही है। इन पीसीओ से कैदी सप्ताह में एक दिन पांच मिनट अपने परिवार से बात कर सकेगा।  बंदी पीसीओ लगाने के लिए सरकार ने 370 लाख रुपये मंजूर कर दिए हैं।

विज्ञापन


तिहाड़ जेल में कैदियों को उनके परिवार से फोन पर बात कराने के लिए पीसीओ की व्यवस्था की गई है। उसी तर्ज पर प्रदेश सरकार ने भी सूबे की जेलों में कैदियों को सुविधा देने का फैसला किया है। इसके तहत बीएसएनएल सूबे की जेलों में पीसीओ लगाएगा।
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर से नियंत्रित होगा बूथ
सॉफ्टवेयर के माध्यम से यह पीसीओ संचालित होगा। यानी सबकुछ ऑटो होगा। टेलीफोन बूथ में जाने पर कैदी को अपना अंगूठा निर्धारित स्थान पर रखना होगा।

इसके बाद कैदी की ओर से पहले से अपने परिवारीजन के दिए गए दो नंबर फ्लैश हो जाएंगे। जिस नंबर पर वह बात करना चाहेगा उसको टच करते ही डायलिंग शुरू हो जाएगी। पांच मिनट पूरे होते ही फोन स्वत: डिसकनेक्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंबरों की कराई जाएगी तस्दीक

Criminals will have chat by phone with their families.

कैदी को पहले से ही अपने परिवार के दो नंबर मुहैया कराने होंगे। इन नंबरों की तस्दीक संबंधित पुलिस थाने से कराई जाएगी और पता लगाया जाएगा जिसे वह अपना परिवारीजन बता रहा है वह फोन नंबर वास्तव में उसी का है।

रिकॉर्ड की जाएगी बातचीत
कारागार प्रशासन एवं शोध सेवाओं के शोध अधिकारी केबी जोशी बताते हैं कि सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के मद्देनजर टेलीफोन पर होने वाली हर बातचीत रिकॉर्ड की जाएगी।

व्यवस्था किसलिए

जोशी का कहना है कि इस सुविधा से कैदी भी तनाव मुक्त रहेंगे। उन्हें अपने परिवार के पास होने का अहसास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed