{"_id":"5940f7398664196c5d8b48bd","slug":"criminals-use-mobile-phone-in-varanasi-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी जेल में धड़ल्ले से फोन का इस्तेमाल, बंद हैं कई नामी अपराधी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी जेल में धड़ल्ले से फोन का इस्तेमाल, बंद हैं कई नामी अपराधी
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 14 Jun 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेलों में फोन का इस्तेमाल लाख कोशिशों के बाद भी जारी है। वाराणसी जेल में बंद अपराधी भी धड़ल्ले से फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां लगा जैमर फेल साबित हो रहा है।
आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने शासन को रिपोर्ट भेजी है कि वाराणसी जेल में बंद अपराधी मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। वाराणसी जेल में कई नामी अपराधी बंद हैं।
वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने की वजह से और भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में यहां फोन का इस्तेमाल होना जेल व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर की जेल से एसएसपी और डीएम की कार्रवाई में सवा सौ से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। इसके बाद शासन स्तर से सख्त चेतावनी जारी की गई थी। अब वाराणसी जेल में मोबाइल के इस्तेमाल होने की पुष्टि होने से सरकारी दावों की पोल खुल रही है।

आतंकी सैफ भी कर रहा था फोन का इस्तेमाल
डेमो
- फोटो : demo pic
आतंकी गतिविधियों में शामिल अंबेडकरनगर जेल में बंद सैफ भी फोन का इस्तेमाल कर रहा था। इसकी सूचना शासन को सौंपी गई थी। लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई शासन स्तर पर नहीं की गई है।
सैफ पर मुंबई में शिवसेना नेता की हत्या करने और अंबेडकरनगर में हिंदु युवा वाहिनी के दो युवकों की हत्या का भी आरोप है। फिलहाल सैफ शिवसेना नेता पर हुए हमले के मामले में मुंबई की जेल में बंद है।
जेल प्रशासन यह पता करने की कोशिश कर रहा है कि जिस समय फोन का इस्तेमाल किया गया उस समय वह अपराधी किस बैरक में बंद था, बैरक पर किस जेल कर्मी की ड्यूटी थी, उसकी क्या जिम्मेदारी बनती थी। यह सब सुनिश्चित करने के बाद जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
इस बारे में गृह विभाग के सचिव मणि प्रसाद मिश्रा का कहना है कि एटीएस ने जिन जेलों में मोबाइल के इस्तेमाल की सूचनाएं दी थी उनकी जांच कराई जा रही है। जल्द ही दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जेलों में मोबाइल इस्तेमाल न हो इसके लिए सरकार और प्रशासन दोनों कटिबद्घ है।