फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   criminals tried to sexual assault with a student

छात्रा को अगवाकर दुष्कर्म की कोशिश, दो दिन तक टरकाती रही पुलिस

Thu, 19 Mar 2020 12:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Mar 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
criminals tried to sexual assault with a student
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में माल थानाक्षेत्र के गुमसेना पुल के पास से 12वीं की छात्रा को बदमाशों ने अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश की। कुछ दूर जाने के बाद छात्रा को डंपर में छोड़कर आरोपी शराब पीने लगे। इस बीच मौका देख छात्रा चकमा देकर बच निकली।
विज्ञापन


पीड़िता के परिवारीजन दो दिन से थाने के चक्कर लगा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों की फटकार पड़ी तो प्रभारी निरीक्षक ने बुधवार देर रात आनन-फानन में केस दर्ज किया।
विज्ञापन


माल थानाक्षेत्र इलाके में रहने वाली 18 साल की युवती एक निजी स्कूल में 12वीं की छात्रा है। उसके पिता चाय व समोसे की दुकान चलाते हैं। छात्रा के मुताबिक, 13 मार्च को शाम सात बजे मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने खुद का परिचय इब्राहिम उर्फ गोल्डन के रूप में दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल्डन उसके पिता की दुकान पर अक्सर आता था। छात्रा ने बातचीत की तो उसने जरूरी काम के चलते गुमसेना पुल के पास आने को कहा। वह पिता को जानकारी देकर गई, जहां इब्राहिम डंपर लेकर खड़ा था। उसके साथ तीन-चार लोग और थे। बातचीत के दौरान ही इब्राहिम के इशारे पर उक्त लोगों ने उसका मुंह दबाकर डंपर में डाल दिया।
 

मौका देखकर भाग निकली छात्रा

आरोप है कि आरोपी उसे इटौंजा रोड की तरफ ले जाने लगे। गोमती पुल के पास दुष्कर्म की कोशिश की और गला दबाने लगे। किसी तरह उसने जान बचाई और शोर मचाया। इस पर आरोपियों ने डंपर नीलांश वाटर पार्क की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद डंपर रोककर उसे उतारा और तमंचा लगाकर बाइक सवार साथियों संग लेकर चल दिए।

आरोप है कि गोल्डन के साथियों को पता चला कि छात्रा को लाते समय पुल पर कुछ लोगों ने देख लिया था। इस पर बंद गाड़ी मंगाने की बात हुई। इब्राहिम ने अपने एक अन्य साथी का ट्रक मंगाया और उसे लादकर फिर गुमसेना पुल की तरफ चल पड़े। रास्ते में धमकाया कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। इसके बाद ट्रक खड़ाकर आरोपी शराब पीने लगे। मौका देखकर छात्रा भाग निकली और परिवारीजनों को आपबीती सुनाई।

अधिकारियों की फटकार पर रिपोर्ट

पीड़िता के पिता का आरोप है कि उसने मंगलवार को थाने पर शिकायत की, लेकिन दो दिन तक पुलिस टरकाती रही। बुधवार शाम उसने कुछ अधिकारियों से शिकायत की। साथ ही वारदात की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

देर शाम अधिकारियों के फटकार के बाद प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने कार्रवाई शुरू की। बुधवार देर रात करीब 9.30 बजे माल थाने में अगवा करने व सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed