{"_id":"5c6fb913bdec22736514a120","slug":"criminals-murdered-two-friends-in-gonda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोंडाः चौराहे पर बाइक सवार बदमाशों ने दोस्तों पर किया चाकू से हमला, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोंडाः चौराहे पर बाइक सवार बदमाशों ने दोस्तों पर किया चाकू से हमला, दो की मौत
Fri, 22 Feb 2019 02:26 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
डबल मर्डर के बाद युवक से पूछताछ करते एएसपी
- फोटो : अमर उजाला
गोंडा के गायत्री पुरम चौराहे पर गुरुवार देर रात किसी से मिलने गए तीन युवकों पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
जबकि तीसरे ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मृतक के दोस्त से पुलिस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के दयानंद नगर में पीपल तिराहे के पास रहने वाला शिवम उर्फ बेटू (20) पुत्र स्व. सेतु फूल-माला बेचता था। गुरुवार रात वह मोहल्ले में ही रहने वाले अपने दोस्त शिवेश पटवा (20) और विवेक के साथ बहराइच रोड स्थित सूरज होटल में वैवाहिक समारोह में गया था।
देर रात वहां से लौटने के बाद शिवम दोनों दोस्तों के साथ किसी काम से गायत्री पुरम चौराहे पर गया था। तभी अचानक बाइक से आए तीन युवकों ने शिवम व शिवेश पर चाकू से हमला कर दिया।

Trending Videos
नहीं चल सका घटना के कारणों का पता
गला रेतने के चलते शिवम की मौके पर ही मौत हो गई और शिवेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि विवेक भागकर वापस वैवाहिक समारोह में गया और वहां परिचितों को घटना की जानकारी दी।
इस पर लोगों ने मौके पर पहुंचकर शिवम व शिवेश को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल शिवेश ने भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।
डबल मर्डर की सूचना मिलते ही एएसपी हृदेश कुमार व सीओ सिटी महावीर सिंह कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। हालांकि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
नगर कोतवाल अनिल सिंह का कहना है कि शिवम व शिवेश के दोस्त विवेक से घटना के बारे में पूछताछ करके कातिलाें को गिरफ्तार किया जाएगा।