फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   criminals kidnapped a man in lucknow

दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने युवक को किया अगवा, ढाई घंटे सिक्योरिटी जोन में करते रहे चहलकदमी

Wed, 27 Mar 2019 12:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Mar 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
criminals kidnapped a man in lucknow
बदमाशों से छुड़ाया गया मो. फैजान अहमद - फोटो : amar ujala

लखनऊ के हजरतगंज में जवाहर भवन के सामने से कार सवार बदमाशों ने मंगलवार दिनदहाड़े गोंडा के खरगूपुर नरहरिया निवासी का अपहरण कर लिया। बदमाश उसे लेकर ढाई घंटे तक हजरतगंज व आसपास स्थित हाई सिक्योरिटी जोन में घूमते रहे और दिनभर वाहन चेकिंग का दावा करने वाली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन


बाद में भाई की सूचना पर पुलिस ने शाम करीब साढे़ चार बजे 1090 चौराहा के पास बदमाशों को गिरफ्तार कर फैजान को छुड़ाया। क्षेत्राधिकारी अभय कुमार प्रसाद ने बताया कि घटना दोपहर करीब दो बजे की है। फैजान अपने भाई इश्तियाक के साथ पासपोर्ट बनवाने लखनऊ आया था।
विज्ञापन


अपना काम निपटाने के बाद दोनों जवाहर भवन के बाहर चाय पी रहे थे तभी वहां सफेद कार से दो बदमाश बाहर निकले और फैजान को जबरन अपने साथ ले गए। भाई की सूचना के काफी देर बाद फैजान को उसके मोबाइल फोन की लोकेशन से पुलिस ने ट्रेस किया और बदमाश दबोचे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने फैजान को वीजा बनवाने के लिए रुपये दिए थे लेकिन काम नहीं हुआ। इसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद था। आरोपियों की पहचान अमेठी के कमरौली महुआवोम निवासी मो. मतीन व उसका भाई मो. रमजान, बाराबंकी के सुबेहा पहाड़पुर के प्रशांत अवस्थी और गोंडा के खरगूपुर नरहरिया के उबैद रहमान के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed