फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   criminals and illiterate in politics

अगले चरण में 27 दागी, 33 अशिक्षित प्रत्याशी

Sun, 20 Apr 2014 05:59 PM IST
Updated Sun, 20 Apr 2014 05:59 PM IST
विज्ञापन
criminals and illiterate in politics

यूपी में तीसरे व देश में छठवें चरण के चुनाव में उतरे कुल 5380 उम्मीदवारों में 27 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। यानी 1425 की हैसियत करोड़ों की है। इन उम्मीदवारों ने अपनी माली हालत का खुलासा नामांकन के समय दाखिल शपथपत्र में किया है।

विज्ञापन


नेशनल इलेक्शन वाच के अनुसार करोड़पतियों में सबसे अधिक उम्मीदवार कांग्रेस के हैं जबकि भाजपा दूसरे नंबर पर है।

- कांग्रेस के 287 उम्मीदवारों में से 239 उम्मीदवार करोड़पति।
- भाजपा के 279 में से 207 उम्मीदवार करोड़पति।
- आम आदमी पार्टी के 291 उम्मीदवारों में 127 करोड़पति।

- बसपा के 318 उम्मीदवारों में से 96 करोड़पति
- सपा के 126 प्रत्याशियों में से 61 करोड़पति

इस बार 33 सांसद अशिक्षित हैं

criminals and illiterate in politics

इस बार सबसे अधिक शिक्षित उम्मीदवार मैदान में हैं। अधिकतर उम्मीदवार स्नातक या उससे ऊपर की शिक्षा प्राप्त हैं।

आंकड़ा इस प्रकार है-
-अशिक्षित 33
-हाईस्कूल पास 321

-ग्रेजुएट 322
-प्रोफेशनल ग्रेजुएट 215

-पोस्ट ग्रेजुएट 356
-डॉक्टरेट 48

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या जैसे संगीन आरोप भी

criminals and illiterate in politics

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उतरे विभिन्न पार्टियों के  कुल 168 उम्मीदवारों में से 27 ऐसे हैं जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इनमें भी 11 ऐसे हैं जिन पर गंभीर अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। दो पर हत्या तो चार पर हत्या के प्रयास के मुकदमे हैं।

इनमें से कई के ऊपर अपहरण, बलवा, मारपीट, हत्या के प्रयास, हत्या आदि के मामले भी दर्ज हैं। कुछ ने अपने हलफनामों में खुद पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज होने की बात भी स्वीकार की है।

कुछ ने अपने पारिवारिक मामलों की वजह से मुकदमे दर्ज होने का खुलासा किया है।

विज्ञापन

सपा प्रत्याशियों पर मामले

criminals and illiterate in politics

फर्रुखाबाद से सपा उम्मीदवार रामेश्वर सिंह और मथुरा से सपा उम्मीदवार योगेश शुक्ला ऐसे हैं जिन पर हत्या के मामले दर्ज हैं।

जिन प्रत्याशियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के मुकदमे दर्ज हैं उनमें सपा के फर्रुखाबाद से उम्मीदवार रामेश्वर सिंह।

इसके अलावा आगरा से भाजपा उम्मीदवार रामशंकर कठेरिया, हरदोई से बसपा उम्मीदवार शिवप्रसाद वर्मा और फतेहपुर से भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल के नाम शामिल हैं।

दस संसदीय क्षेत्र रेड अलर्ट में

criminals and illiterate in politics

नेशनल इलेक्शन वाच ने उम्मीदवारों द्वारा दिए गए हलफनामों का अध्ययन करके यह पाया है कि यूपी में कुल दस संसदीय क्षेत्र ऐसे हैं जो रेड अलर्ट एरिया में आते हैं।

नेशनल इलेक्शन वाच ने अपने अध्ययन की जो रिपोर्ट जारी की है उसके अनुसार अमरोहा, सहारनपुर।

इसके अलावा गाजियाबाद, खीरी, आगरा, अकबरपुर, फर्रुखाबाद, बिजनौर, बरेली और मेरठ रेड अलर्ट एरिया में आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed