यूपी चुनाव: छठे चरण में दागी व धन्नासेठों में बसपा सबसे आगे, देखें- एक रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी चुनाव प्रचार के दौरान कानून व्यवस्था पर कड़े सवाल उठाने वाली मायावती की पार्टी छठे चरण में सबसे अधिक दागियों के साथ मैदान में है। बसपा के 49 में से 24 यानी लगभग आधे उम्मीदवार दागी हैं।
वहीं, दूसरे दलों को धन्नासेठों की पार्टी बताने वाली बसपा के इस चरण में उम्मीदवारों की औसत संपत्ति करीब नौ करोड़ रुपये हैं। एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) इलेक्शन वॉच ने छठें चरण के 635 उम्मीदवारों के हलफनामे का विश्लेषण कर यह आंकड़ा सामने रखा है।
एडीआर की कोर कमेटी के सदस्य अजय प्रकाश ने बताया कि छठे चरण में 126 उम्मीदवार यानी 20 प्रतिशत दागी हैं। इनमें से 109 उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।
बसपा के भूपेंद्र पर सर्वाधिक 21 मुकदमे
बसपा के टिकट पर आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे भूपेंद्र पर 21 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास जैसे मामले भी शामिल हैं। दूसरे नंबर पर बसपा के ही मऊ से प्रत्याशी मुख्तार अंसारी पर 16 मामले दर्ज हैं।
मुख्तार पर भी हत्या और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। आजमगढ़ में ही सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से निर्दल चुनाव लड़ रहे गोपाल निषाद के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं। कुशीनगर के खड्डा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे निर्दल प्रत्याशी राजकुमार तुलसियान पर 10 मामले दर्ज हैं।
किसके कितने दागी
दल--उम्मीदवार--दागी
बसपा--49--24
भाजपा--45--18
सपा--40--15
कांग्रेस--10--3
(24 सीटों पर तीन या उससे अधिक दागी मैदान में हैं।)
सबसे अमीर: बसपा के गुड्डू जमाली, सम्पत्ति 118 करोड़
बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली सबसे अधिक संपत्ति के मालिक हैं। इनके पास 118 करोड़ रुपये की संपत्ति है। गुड्डू जमाली आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
बसपा के ही गोरखपुर के चिल्लूपार से प्रत्याशी विनय शंकर के पास 67 करोड़ रुपये की संपत्ति है। महराजगंज की नौतनवां सीट से चुनाव लड़ रहे एजाज अहमद की संपत्ति भी 52 करोड़ रुपये से अधिक है।
कुशीनगर के सपा की ओर से लड़ रहे ब्रहमाशंक त्रिपाठी के पास 26.63 करोड़ रुपये की संपत्ति है। भाजपा के सबसे धनी उम्मीदवारों में देवरिया के रामपुर कारखाना से चुनाव लड़ रहे कमलेश शुक्ला हैं, इनके पास 20.67 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
करोड़पति उम्मीदवार
भाजपा--33
बसपा--35
सपा--28
कांग्रेस--6
मुख्तार अंसारी सबसे बड़े कर्जदार
सबसे अधिक कर्जदार उम्मीदवारों में बसपा के मुख्तार अंसारी हैं जो मऊ से चुनाव लड़ रहे हैं। इन पर 6 करोड़ 91 लाख 40 हजार 786 रुपये का कर्ज है।
गोरखपुर केपिपराइच से निर्दल प्रत्याशी अनीता जायसवाल पर 2 करोड़ 95 लाख रूपये, आजमगढ़ के मुबारकपुर से चुनाव लड़ रहे शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली पर भी 2 करोड़ 85 लाख रुपये का कर्ज है। इसके अतिरिक्त एक करोड़ रुपये ऐ अधिक के कर्जदारों की संख्या कुल 10 है।
भाजपा में सबसे उम्रदराज उम्मीदवार
बात अगर एज फैक्टर की करें तो इसमें भाजपा के उम्मीदवारों की संख्या अधिक है। 55 साल से अधिक उम्र के उम्मीदवारों में 18 भाजपा के, 15 सपा के और 11 बसपा के हैं।
बसपाई प्रत्याशी सबसे युवा
युवा उम्मीदवार यानी जिनकी उम्र 25 से 45 साल के बीच है, उनमें बसपा सबसे आगे है। बसपा के 26, सपा और भाजपा के 13-13 उम्मीदवार की उम्र 45 साल से कम है। वहीं, महिलाओं की संख्या भी इस चरण में नौ प्रतिशत ही रही है।
अब्बास अंसारी की उम्र सबसे कम
सबसे कम उम्र के उम्मीदवारों में सबसे ऊपर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी का नाम है। मऊ की घोसी सीट से नामांकन के समय अब्बास की उम्र 25 साल 2 दिन थी।
अब्बास ने अपना जन्मदिन 14 फरवरी को मनाया था और 16 फरवरी को पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा निर्दल प्रत्याशी अभिमन्यु जो गोरखपुर की पिपराइच सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, की उम्र 25 साल है। मऊ के मधुबन से निर्दल प्रत्याशी राम प्रवेश यादव की उम्र भी 25 साल से कुछ ज्यादा है।
ब्रह्रमाशंकर की समपत्ति 5 साल में 11 गुना से ज्यादा बढी
सपा सरकार के मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी की सम्पत्ति में सबसे अधिक इजाफा हुआ है। ब्रह्ममाशंकर ने 2012 के चुनाव में कुल संपत्ति 2 करोड़ 94 लाख रुपये बताई थी। अब वे टॉप टेन करोड़पति में शामिल हो गए हैं। इनकी कुल सम्पत्ति में 26 करोड़ 63 लाख रुपये का इजाफा हुआ है।
टॉप टेन करोड़पति उम्मीदवार
उम्मीदवार--दल--सीट--जिला--संपत्ति
शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली --बसपा--मुबारकपुर--आजमगढ--118 करोड़
विनय शंकर--बसपा--चिल्लूपार--गोरखपुर--67.75 करोड़
एजाज अहमद--बसपा--नौतनवां--महराजगंज--52.30 करोड़
उमाशंकर सिंह--बसपा--रसड़ा--बलिया--40.19 करोड़
ब्रहमाशंकर त्रिपाठी--सपा--कुशीनगर--कुशीनगर--26.63 करोड़
अनीता जायसवाल--निर्दल--पिपराइच--गोरखपुर--24.15 करोड़
मुख्तार अंसारी--बसपा--मऊ--मऊ--21.88 करोड़
कमलेश शुक्ला--भाजपा--रामपुर कारखाना--देवरिया--20.67 करोड़
दुर्गा प्रसाद--सपा--आजमगढ़--आजमगढ़--17.90 करोड़
इश्वर चंद--निशाद--चौरी-चौरा--गोरखपुर--16.39 करोड़
ये हैं टॉप टेन कर्जदार उम्मीदवार
उम्मीदवार--दल--सीट--जिला--कर्ज
मुख्तार अंसारी--बसपा--मऊ--मऊ--6.91 करोड़
अनीता जायसवाल--निर्दल--पिपराइच--गोरखपुर--2.95 करोड़
शाह आलम--बसपा--मुबारकपुर--आजमगढ़--2.85 करोड़
सत्यप्रकाश--निर्दल--गोरखपुर--गोरखपुर--1.73 करोड़
राम इकबाल--भाजपा--रसड़ा--बलिया--1.32 करोड़
संगीता यादव--भाजपा--चौरीचौरा--गोरखपुर--1.30 करोड़
अंबिका चौधरी--बसपा--फेफना--बलिया--1.23 करोड़
विजय--बसपा--तमकुही राज--कुशीनगर--1.21 करोड़
उमेश पांडेय--बसपा--मधुबन--मऊ--1.14 करोड़
आफताब आलम--बसपा--पिपराइच--गोरखपुर--1 करो
ये हैं टॉप टेन अपराधी
उम्मीदवार--दल--सीट--जिला--मामले
भूपेंद्र--बसपा--आजमगढ़--आजमगढ़--21
अजय कुमार लल्लू--कांग्रेस--तमकुही राज--कुशीनगर--16
मुख्तार अंसारी--बसपा--मऊ--मऊ--16
अखंड--बसपा--अतरौलिया--आजमगढ--14
गोपाल निषाद--निर्दल--सगरी--आजमगढ़--11
राजकुमार तुलसियान--निर्दल--खड्डा--कुशीनगर--10
राजीव कुमार सिंह--बसपा--रामपुर कारखाना--देवरिया--9
राजीव कुमार सिंह--बसपा--रामपुर कारखाना--देवरिया--9
यशपाल सिंह रावत--सपा--सहजनवां--गोरखपुर--9
सुरेंद्र--भाजपा--बैरिया--बलिया--8