फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   criminal arrested in threat

सीरियल किलर रुस्तम का गुर्गा गिरफ्तार

Wed, 23 Feb 2022 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
criminal arrested in threat
लखनऊ। तिहाड़ जेल से बालागंज के प्रॉपर्टी डीलर अवधेश तिवारी को फोन करके धमकाने के मामले में ठाकुरगंज पुलिस ने रुस्तम के गुर्गे समर खान को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज इंस्पेक्टर हरिशंकर चंद ने बताया कि मंगलवार को उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने गऊघाट के पास गोमती बंधा पर घेराबंदी करके कार से जा रहे समर खान को दबोच लिया। मलिहाबाद के केवलहार गांव का रहने वाला समर खान ठाकुरगंज के सरदारनगर में किराए के मकान में रहता है। समर से पूछताछ में पता चला कि राजाजीपुरम निवासी प्रॉपर्टी डीलर तौहीद अहमद के कहने पर उसने अवधेश को फोन किया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, तौहीद तिहाड़ जेल में बंद सीरियल किलर भाइयों सलीम, सोहराब व रुस्तम के रिश्तेदार शहजादे कुरैशी निवासी घंटाघर, थाना ठाकुरगंज के साथ पार्टनरशिप में प्रॉपर्टी का कारोबार करता है। समर खान ने बताया कि अवधेश को रंगदारी वसूलने के लिए प्लॉट पर कब्जा कराने के बहाने बुलाया था। इसमें आनाकानी पर अवधेश को जान से मारने की साजिश रची गई थी। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर हरिशंकर चंद ने बताया कि समर खान को जेल भेजकर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed