फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crimes Against Women Rising Under BJP Rule Akhilesh Yadav

UP NEWS : अखिलेश यादव बोले-भाजपा ने झूठे वादे किए, महिलाओं से हो रहे अपराध; कहां गया एंटी रोमियो स्क्वाड

Mon, 29 Sep 2025 08:49 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 29 Sep 2025 08:49 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि इनका एंटी रोमियो स्क्वाड सिर्फ कागजों पर है। भाजपा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को चौपट कर दिया।

विज्ञापन
Crimes Against Women Rising Under BJP Rule Akhilesh Yadav
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा है। सोमवार को उन्होंने कहा,भाजपा सरकार में महिलाओं और बेटियों के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार के सारे दावे झूठे हैं। महिलाओं के साथ अपराध में उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे है।

विज्ञापन


मैनपुरी में शनिवार को कक्षा-11 की छात्रा की गला घोटकर हत्या कर दी गई। अंबेडकरनगर के मालीपुर में दलित छात्रा का शव खेत में मिला। संत कबीर नगर में कंप्यूटर सेंटर पर काम करने वाली महिला की हत्या कर लाश नहर में फेंक दी गई। लखनऊ के चिनहट में महिला से दुष्कर्म हुआ। ये घटनाएं उदाहरण मात्र हैं।
विज्ञापन


एंटी रोमियो स्क्वाड सिर्फ कागजों पर
अखिलेश यादव ने कहा कि इनका एंटी रोमियो स्क्वाड सिर्फ कागजों पर है। भाजपा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को चौपट कर दिया। सरकार अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण करने के बजाय अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ बदले की भावना से काम कर रही है। 2027 में जनता भाजपा के झूठ का अंत कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed